Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में फिर से GRAP-4, इन चीजों पर लगी पाबंदी

ग्रैप 4 के तहत दिल्ली-एनसीआर में 9वीं तक के और 11वीं की क्लास अब हाईब्रिड मोड में चलेंगी यानी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में स्कूल चलेंगे। सिर्फ 10वीं और 12वीं क्लास का फैसला स्कूल ले सकता है।

Published: 12:03pm, 17 Dec 2024

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। इसे देखते हुए ग्रैप 4 को दोबारा लागू कर दिया गया है। ग्रैप 4 के तहत बीएस तीन पेट्रोल और बीएस चार पेट्रोल एवं डीजल वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही, हाईवे और फ्लाईओवर सहित सभी तरह के कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ की गतिविधि पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा गैर-जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों की भी दिल्ली में एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहनों, सभी स्टोन क्रसर मशीनों के संचालन, खनन और उससे जुड़ी गतिविधियों पर भी रोक रहेगी।

ग्रैप 4 के तहत दिल्ली-एनसीआर में 9वीं तक के और 11वीं की क्लास अब हाईब्रिड मोड में चलेंगी यानी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में स्कूल चलेंगे। सिर्फ 10वीं और 12वीं क्लास का फैसला स्कूल ले सकता है। सोमवार को देश के आठ शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही, जिसमें छह शहर एनसीआर के शामिल हैं। दिल्ली देश में सबसे अधिक प्रदूषित रही। सोमवार रात दस बजे इंडेक्स गंभीर श्रेणी में 401 हो गया। नोएडा का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 330 और ग्रेटर नोएडा का 366 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।

हवा की गुणवत्ता में आई इस गिरावट के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई जिसमें GRAP-4 फिर से लागू करने का फैसला किया गया। इससे पहले पांच दिसंबर को हवा की गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए ग्रैप प्रतिबंध हटा लिया गया था।

YuvaSahakar Team

Recent Post