Trending News

एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस आरबीआई ने चार साल बाद बढ़ाई ब्याज दर, रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.5 % हुई, सभी तरह के लोन होंगे महंगे लियोनेल मेसी का अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस आरबीआई ने चार साल बाद बढ़ाई ब्याज दर, रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.5 % हुई, सभी तरह के लोन होंगे महंगे लियोनेल मेसी का अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं

18 जुलाई से एग्री मशीनरी पोर्टल होगा शुरू, किसानों को मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान का लाभ

हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ट्रैक्टर, पावर टिलर, पावर वीडर जैसी मशीनों को अनुदान पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। किसान http://agrimachinery.nic.in पोर्टल पर जाकर इन मशीनों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Published: 13:05pm, 18 Jul 2025

हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए एक शानदार खबर आई है। कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने और किसानों को उन्नत किस्म की मशीनरी उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार किसानों के लिए 18 जुलाई दोपहर 12 बजे से एग्री मशीनरी पोर्टल शुरू करने जा रही है। इस पोर्टल के माध्यम से किसान आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्राप्त कर सकेंगे। योजना की जानकारी कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने दी है।

किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में कदम

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि कृषि मशीनीकरण से न केवल किसानों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि उनकी आमदनी में भी इजाफा होगा। मशीनों के उपयोग से खेती की लागत घटेगी और उत्पाद की गुणवत्ता सुधरेगी। सरकार का उद्देश्य है कि किसानों को तकनीक आधारित कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जाएं जिससे खेती अधिक उत्पादक और लाभकारी बन सके।

छोटे और पिछड़े किसानों को मिलेगा विशेष लाभ

राज्य सरकार ने छोटे, सीमांत, अनुसूचित जाति, जनजाति और महिला किसानों के लिए 50 प्रतिशत तक अनुदान देने का फैसला किया है। अन्य किसानों को भी निर्धारित दरों के अनुसार अनुदान मिलेगा।

पहाड़ी क्षेत्रों के लिए विशेष मशीनरी

हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ट्रैक्टर, पावर टिलर, पावर वीडर जैसी मशीनों को अनुदान पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। किसान http://agrimachinery.nic.in पोर्टल पर जाकर इन मशीनों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

कैसे करे आवेदन

  • किसान 18 जुलाई दोपहर 12 बजे सेhttp://agrimachinery.nic.inपोर्टल पर आवेदन कर पाएंगे।
  • आवेदन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर स्वीकार किए जाएंगे।
  • पात्र किसानों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के तहत उनके खातों में अनुदान की राशि दी जाएगी।

Diksha