Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

पटना साइंस कॉलेज में बनेगी यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

उन्होंने कहा कि पटना कॉलेजिएट स्कूल की शैक्षणिक और आधारभूत संरचना को भी आधुनिक बनाया जाएगा

Published: 11:14am, 29 Jun 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना साइंस कॉलेज और पटना कॉलेजिएट स्कूल का दौरा कर शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और छात्रों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। भ्रमण के दौरान कुछ छात्रों ने मुख्यमंत्री की गाड़ी रुकवाकर पटना साइंस कॉलेज से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिस पर उन्होंने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य पटना साइंस कॉलेज को उसके ऐतिहासिक गौरव तक पहुंचाना है। उन्होंने घोषणा की कि कॉलेज परिसर में यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज की स्थापना की जाएगी। यह संस्थान भौतिकी एवं विज्ञान के क्षेत्र में अत्याधुनिक शोध, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का राष्ट्रीय स्तर का उत्कृष्ट केंद्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि पटना कॉलेजिएट स्कूल की शैक्षणिक और आधारभूत संरचना को भी आधुनिक बनाया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देकर बिहार को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

YuvaSahakar Desk