Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

एनडीडीबी-वैमनीकॉम ने अंतर्राष्ट्रीय डेयरी सहकारी प्रशिक्षण का आयोजन किया

समापन सत्र में प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सहयोगात्मक शिक्षा और क्षमता निर्माण को मजबूत करने के उपायों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए रणनीतिक कार्य योजनाएं प्रस्तुत कीं

Published: 16:46pm, 22 Jan 2026

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) ने वैमनीकॉम समर्थित सीआईसीटीएबी के सहयोग से भारत और नेपाल सहित सार्क देशों के सहकारी सदस्यों के लिए सहकारी व्यवसाय मॉडल के माध्यम से डेयरी विकास पर एक अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 17 प्रतिभागियों ने भाग लिया और इसका उद्देश्य उन्हें भारत के सफल डेयरी सहकारी ढांचे, उसके कामकाज और सर्वोत्तम प्रथाओं से परिचित कराना था।

इस प्रशिक्षण में ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने के लिए डेयरी सहकारी समितियों के हस्तक्षेप, वैश्विक डेयरी रुझान, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, डेयरी संचालन में आईटी अनुप्रयोग, चारा और पशु आहार योजना और प्रभावी क्षमता निर्माण पद्धतियों जैसे प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

एक्सपोजर विजिट के तहत प्रतिभागियों ने एनडीडीबी द्वारा समर्थित कई पहलों का दौरा किया, जिनमें सोलर पंप इरिगेटर कोऑपरेटिव एंटरप्राइज, मुजकुवा सखी खाद सहकारी मंडली और वासना स्थित स्लरी प्रोसेसिंग सेंटर शामिल हैं। कार्यक्रम में गुजरात के आनंद में स्थित अमूल चॉकलेट प्लांट और संदेसर डेयरी कोऑपरेटिव सोसाइटी का दौरा भी शामिल था।

समापन सत्र में प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सहयोगात्मक शिक्षा और क्षमता निर्माण को मजबूत करने के उपायों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए रणनीतिक कार्य योजनाएं प्रस्तुत कीं।

Diksha