Trending News

PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, 142 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे वोट, 9 बजे तक 39.97% मतदान मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका, बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, 142 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे वोट, 9 बजे तक 39.97% मतदान मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका, बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट

BBSSL और पंजाब स्टेट सीड्स कॉर्पोरेशन के बीच एमओयू

एमओयू पर PUNSEED की प्रबंध निदेशक शैलेंद्र कौर और बीबीएसएसएल की ओर से लीड–इंस्टीट्यूशनल सेल्स परमवीर यादव ने हस्ताक्षर किए

Published: 11:15am, 22 Jan 2026

भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (BBSSL), नई दिल्ली और पंजाब स्टेट सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PUNSEED) के बीच 20 जनवरी 2026 को एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य सहकारी नेतृत्व वाली बीज उत्पादन और वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करना तथा किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना है।

एमओयू पर PUNSEED की प्रबंध निदेशक शैलेंद्र कौर और बीबीएसएसएल की ओर से लीड–इंस्टीट्यूशनल सेल्स परमवीर यादव ने हस्ताक्षर किए।

इस सहयोग के तहत बीबीएसएसएल और PUNSEED मिलकर संरचित बीज उत्पादन, खरीद और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे। इसके माध्यम से सहकारी संस्थाओं के जरिए प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता वाले बीजों तक किसानों की बेहतर पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। यह पहल किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Diksha