Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

BBSSL और लोहित कोऑपरेटिव के बीच एमओयू

समझौते पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीबीएसएसएल की ओर से सहकारी सेवाएं प्रमुख जय प्रकाश सिंह और लोहित कोऑपरेटिव की ओर से प्रबंध निदेशक ओबांग बिमांग ने हस्ताक्षर किए

Published: 16:20pm, 20 Jan 2026

इटानगर, अरुणाचल प्रदेश में 19 जनवरी 2026 को भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (बीबीएसएसएल), नई दिल्ली और लोहित कोऑपरेटिव जनरल स्टोर लिमिटेड, अरुणाचल प्रदेश के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू सहकारी मॉडल के माध्यम से नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया।

समझौते पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीबीएसएसएल की ओर से सहकारी सेवाएं प्रमुख जय प्रकाश सिंह और लोहित कोऑपरेटिव की ओर से प्रबंध निदेशक ओबांग बिमांग ने हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर सहकारिता, पंचायत, सड़क एवं अन्य संबद्ध विभागों के मंत्री ओजिंग तासिंग उपस्थित रहे। उनके साथ सहकारिता संयुक्त पंजीयक मिशी गुम्बो, सहकारिता नोडल अधिकारी/उपायुक्त ग्याति कोबिंग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Diksha

Recent Post