Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

MPESB ने 1120 ITI ट्रेनिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली, आवेदन 31 जनवरी 2026 तक

आवेदन प्रक्रिया MP ऑनलाइन की वेबसाइट www.mponline.gov.in के माध्यम से पूरी की जाएगी

Published: 11:31am, 20 Jan 2026

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के तहत आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर के 1120 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 17 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा 5 फरवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

इस भर्ती के लिए परीक्षा 27 फरवरी 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस शामिल है।

आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर पद के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में ITI/डिप्लोमा/डिग्री की योग्यता होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 32,800 से 1,14,800 रुपये  तक वेतन दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया MP ऑनलाइन की वेबसाइट www.mponline.gov.in के माध्यम से पूरी की जाएगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और आरक्षित वर्गों के लिए 250  रुपये निर्धारित किया गया है।

Diksha

Recent Post