Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

इफको अध्यक्ष दिलीप संघानी ने टोक्यो मरीन होल्डिंग्स के शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात

इस अवसर पर इफको टोकियो के अध्यक्ष राकेश कपूर, इफको के प्रबंध निदेशक के. जे. पटेल तथा इफको टोकियो के प्रबंध निदेशक सुब्रतो मंडल भी उपस्थित रहे

Published: 11:24am, 14 Jan 2026

इफको के अध्यक्ष दिलीप संघानी ने मंगलवार को नई दिल्ली में टोक्यो मरीन होल्डिंग्स, इंक. के वरिष्ठ नेतृत्व से मुलाकात की। इस दौरान भारत और जापान के बीच बीमा क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

दिलीप संघानी ने टोक्यो मरीन होल्डिंग्स के अध्यक्ष एवं सीईओ मासाहिरो कोइके तथा मैनेजिंग एग्जीक्यूटिव ऑफिसर योशिनारी एंडो का स्वागत किया और सहकारिता आधारित दृष्टिकोण के माध्यम से आपसी सहयोग के विस्तार पर विचार साझा किए।

बैठक में इफको की सहकारी भावना को जापान की वैश्विक बीमा विशेषज्ञता के साथ जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। चर्चा का मुख्य फोकस नवाचार, जोखिम प्रबंधन और समावेशी बीमा कवरेज पर रहा। दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि सहकारी नेटवर्क का प्रभावी उपयोग कर बीमा की पहुंच को गहराई तक ले जाया जा सकता है, जिससे किसानों और ग्रामीण समुदायों को समर्थन मिलने के साथ-साथ भारत की विविध आवश्यकताओं के अनुरूप टिकाऊ बीमा समाधान विकसित किए जा सकें।

यह बैठक भारतीय सहकारी संस्थाओं और जापानी कॉर्पोरेट्स के बीच बढ़ते संस्थागत सहयोग को दर्शाती है, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां वित्तीय सुरक्षा के साथ सामाजिक प्रभाव भी जुड़ा हो। बीमा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की सहनशीलता और सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।

इस अवसर पर इफको टोकियो के अध्यक्ष राकेश कपूर, इफको के प्रबंध निदेशक के. जे. पटेल तथा इफको टोकियो के प्रबंध निदेशक सुब्रतो मंडल भी उपस्थित रहे।

Diksha

Recent Post