Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

नाफेड 19 जनवरी को लॉन्च करेगा अपना ई-नीलामी पोर्टल

यह पोर्टल डेलाइट (Deloitte) के सहयोग से विकसित किया गया है

Published: 16:27pm, 09 Jan 2026

कृषि सहकारी संस्था नाफेड (NAFED) 19 जनवरी को कृषि जिंसों के लिए अपना स्वयं का ई-नीलामी पोर्टल Nafex.in लॉन्च करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य निजी ई-नीलामी प्लेटफॉर्म पर निर्भरता को कम करना है।

यह पोर्टल डेलाइट (Deloitte) के सहयोग से विकसित किया गया है। भविष्य में इसे राज्य स्तरीय सहकारी महासंघों और एजेंसियों के लिए भी खोले जाने की संभावना है, ताकि वे भी इसके माध्यम से ई-नीलामी कर सकें।

वर्तमान में नाफेड और नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन (NCCF) प्रतिवर्ष लगभग 53 लाख टन दालें और तिलहन निजी प्लेटफॉर्म जैसे mjunction, NeML और E-Teach के माध्यम से बेचते हैं, जिन पर लेनदेन शुल्क देना पड़ता है।

नाफेड के इस नए ई-नीलामी पोर्टल से जिंस व्यापार में पारदर्शिता, दक्षता और लागत में बचत होने की उम्मीद है।

Diksha

Recent Post