Trending News

जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

आधार को मिला अपना नया प्रतीक चिन्ह

शुभंकर डिजाइन प्रतियोगिता में केरल के त्रिशूर निवासी अरुण गोकुल प्रथम विजेता रहे

Published: 11:37am, 09 Jan 2026

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार को एक नया प्रतीक चिन्ह दिया है। आधार का आधिकारिक शुभंकर ‘उदय’ जारी किया गया है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों तक आधार से जुड़ी सेवाओं और जानकारियों को सरल, सहज और सुलभ तरीके से पहुँचाना है। ‘उदय’ के माध्यम से आधार अपडेट, प्रमाणीकरण, ऑफलाइन सत्यापन, जानकारी साझा करने, नई तकनीकों और जिम्मेदार उपयोग जैसे विषयों को आसान भाषा में समझाया जाएगा।

इस शुभंकर की खास बात यह है कि इसका चयन जनता की भागीदारी से हुआ। UIDAI ने माईगॉव प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय स्तर पर खुली डिज़ाइन और नामकरण प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें छात्रों, पेशेवरों और डिज़ाइनरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देशभर से कुल 875 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं, जिनमें हर प्रतिभागी ने आधार के महत्व को अपनी रचनात्मक कल्पना के माध्यम से प्रस्तुत किया। निष्पक्ष और बहुस्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद ‘उदय’ को चुना गया।

शुभंकर डिजाइन प्रतियोगिता में केरल के त्रिशूर निवासी अरुण गोकुल प्रथम विजेता रहे। महाराष्ट्र के पुणे के इदरीस दवाईवाला को द्वितीय और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के कृष्णा शर्मा को तृतीय पुरस्कार मिला। वहीं नामकरण प्रतियोगिता में भोपाल की रिया जैन ने पहला स्थान प्राप्त किया।

तिरुवनंतपुरम में आयोजित समारोह में UIDAI के अध्यक्ष नीलकंठ मिश्रा ने ‘उदय’ का अनावरण किया और विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह शुभंकर एक अरब से अधिक भारतीयों के लिए आधार से जुड़ा संवाद और अधिक समावेशी बनाएगा। UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने इसे भागीदारी से विश्वास बढ़ाने का उदाहरण बताया, जबकि उप महानिदेशक विवेक सी वर्मा ने कहा कि ‘उदय’ नागरिकों के लिए एक साथी की तरह मार्गदर्शन करेगा।

Diksha