Trending News

पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव

बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक और इफको टोकियो के बीच हुआ बीमा MoU, किसानों को मिलेगा बीमा का लाभ

बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड और इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के बीच हुए एमओयू के तहत अब राज्य के सहकारी बैंक ग्राहकों और किसानों को स्वास्थ्य, जीवन, कृषि और दुर्घटना बीमा सुविधाएं सीधे सहकारी बैंक शाखाओं से ही उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सुरक्षा और बीमा कवरेज को बढ़ावा मिलेगा।

Published: 12:11pm, 07 Jan 2026

बिहार राज्य सरकार के सहकारिता विभाग के तत्वावधान में राज्य के सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मंगलवार को बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड तथा इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मध्य एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य राज्य के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में कार्यरत सहकारी बैंकों के ग्राहकों को स्वास्थ्य, जीवन, कृषि एवं दुर्घटना बीमा कवरेज प्रदान करना है।

इस अवसर पर बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि यह पहल केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय के मार्गदर्शन में ‘सहकारी बीमा सेवाएं’ नामक नए अभियान के अंतर्गत शुरू की गई है। मंत्री ने बताया कि इस योजना का मकसद जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य, जीवन, कृषि और दुर्घटना बीमा कवरेज उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक का विशाल नेटवर्क ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।

बिहार के सहकारिता मंत्री ने बीमा कंपनी से आग्रह किया कि वे किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए नीतियों को सरल और सुलभ बनाएं, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवार इस योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने निर्देश दिया कि इस योजना का प्रचार-प्रसार राज्य की सभी पंचायतों तक किया जाए।

इस अवसर पर बिहार राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि बैंक को ‘भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण’ (IRDAI) से कॉरपोरेट एजेंट के रूप में कंपोजिट निबंधन प्राप्त हो गया है। इस मान्यता के बाद बैंक अब विभिन्न बीमा कंपनियों के उत्पाद सीधे अपने ग्राहकों और आम जनता तक पहुंचाने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि यह बैंकिंग सेवाओं के विस्तार में एक ऐतिहासिक कदम है और इससे राज्य के किसानों को बीमा योजनाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

एमओयू पर बिहार राज्य सहकारी बैंक की ओर से उप महाप्रबंधक श्रींद्र नारायण और इफको टोकियो की ओर से कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट विपुल गुप्ता ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर सहकारिता विभाग के अपर सचिव अभय कुमार सिंह, विधायक जितेंद्र कुमार, इफको के उपाध्यक्ष विपुल गुप्ता और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने इस साझेदारी को बिहार के ग्रामीण वित्तीय ढांचे के लिए मील का पत्थर बताया, जिससे किसानों की ऋण सुरक्षा और जीवन सुरक्षा दोनों को सुदृढ़ किया जा सकेगा।

इस पहल से अब किसानों को बीमा के लिए निजी कंपनियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे अपने नजदीकी सहकारी बैंक की शाखा से ही अपनी आवश्यकताओं के अनुसार बीमा योजनाएं चुन सकेंगे। इस प्रकार, यह समझौता राज्य में ग्रामीण जीवन को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित होगा।

YuvaSahakar Desk