Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

Exclusive: कृभको के मार्केटिंग डायरेक्टर वीएसआर प्रसाद को नहीं मिला सेवा विस्तार, भ्रष्टाचार बनी वजह  

वीएसआर प्रसाद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे जिसे विजिलेंस की जांच में सही पाया गया। वीएसआर प्रसाद अभी 2 साल के एक्सटेंशन पर चल रहे थे और चाहते थे कि उन्हें अगला एक्सटेंशन भी मिल जाए। इस प्रस्ताव को मंगलवार की बोर्ड मीटिंग में रखा गया जिसे 10 डायरेक्टर्स ने खारिज कर दिया। उनका तर्क था कि जो भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाया गया है उसे एक्सटेंशन कैसे दिया जा सकता है।

Published: 13:23pm, 24 Dec 2025

देश की दूसरे नंबर की फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड यानी कृभको के मार्केटिंग डायरेक्टर वीएसआर प्रसाद के सेवा विस्तार के प्रस्ताव को बोर्ड ने खारिज कर दिया। मंगलवार को हुई कृभको बोर्ड की मीटिंग में यह फैसला बहुमत से लिया गया। हालांकि, चेयरमैन वी सुधाकर चौधरी ने इस फैसले पर हस्ताक्षर नहीं किए जिससे बोर्ड सदस्यों के बीच की तनातनी की खबर उजागर हो गई। चूंकि  फैसला 10 और एक के बहुमत से लिया गया था इसलिए इस फैसले को मंजूरी मिल गई।

सूत्रों के अनुसार, वीएसआर प्रसाद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे जिसे विजिलेंस की जांच में सही पाया गया। वीएसआर प्रसाद अभी 2 साल के एक्सटेंशन पर चल रहे थे और चाहते थे कि उन्हें अगला एक्सटेंशन भी मिल जाए। इस प्रस्ताव को मंगलवार की बोर्ड मीटिंग में रखा गया जिसे 10 डायरेक्टर्स ने खारिज कर दिया। उनका तर्क था कि जो भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाया गया है उसे एक्सटेंशन कैसे दिया जा सकता है। मगर चेयरमैन वी सुधाकर चौधरी अकेले ऐसे थे जो उन्हें एक्सटेंशन देने के पक्ष में थे।

वी एस आर प्रसाद कृभको के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में 34 साल से काम करते रहे हैं। उन्हें 2022 में मार्केटिंग डायरेक्टर बनाया गया था। इससे पहले वे कृभको के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे। उन्होंने मार्केटिंग में विशेषज्ञता के साथ एमबीए किया है।

YuvaSahakar Team