Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

एनसीयूआई और इफको चेयरमैन दिलीप संघाणी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

भारतीय सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई) और इफको के चेयरमैन दिलीप संघाणी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। गोवा में आयोजित ‘इंजीनियस बैंकिंग लीडरशिप समिट और आइकॉनिक लीडर्स अवार्ड्स’ कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

Published: 07:00am, 24 Dec 2024

भारतीय सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई) और इफको के चेयरमैन दिलीप संघाणी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। गोवा में आयोजित ‘इंजीनियस बैंकिंग लीडरशिप समिट और आइकॉनिक लीडर्स अवार्ड्स’ कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ई-प्लस और इवेंटलिस्ट कॉन्फ्रेंसेज द्वारा किया गया था जिसमें सहकारी बैंकिंग क्षेत्र के प्रमुख नेताओं, विशेषज्ञों और हितधारकों ने भाग लिया।

इस मौके पर दिलीप संघाणी ने ग्रामीण समुदायों, विशेषकर किसानों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को वित्तीय सहायता प्रदान करने में सहकारी बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “राज्य और जिला सहकारी बैंकों का नेटवर्क देश के ग्रामीण क्षेत्रों में फैला हुआ है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और भारत के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है।” इस कार्यक्रम में पांच राज्य सहकारी बैंकों और 16 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टैनम कंसल्टेंसी, वनस्पैन और योटा जैसी प्रमुख तकनीकी सेवा प्रदाताओं ने सहकारी बैंकिंग प्रणाली को मजबूत करने के लिए समाधान प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में गोवा के समाज कल्याण मंत्री सुभाष फाल देसाई, विधानसभा अध्यक्ष रमेश तवडकर, एनसीयूआई के मुख्य कार्यकारी डॉ. सुधीर महाजन और महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक प्रमोद कर्णाड सहित गणमान्य लोगों ने भाग लिया। डॉ. सुधीर महाजन ने सहकारी बैंकिंग के विस्तार के लिए नवीन दृष्टिकोण और उन्नत तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं सुभाष फाल देसाई ने सहकारी बैंकों के प्रति केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक के सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की और वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता और साइबर सुरक्षा बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाने की अपील की।

13-14 दिसंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में सहकारी बैंकों को मजबूत करने और ग्रामीण सशक्तिकरण में उनके योगदान को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धताओं को दोहराया गया।

YuvaSahakar Team

Recent Post