Trending News

तमिलनाडु: TVK सरकार के पहले बजट में महिलाओं की गोल्ड कॉइन-सिल्क साड़ी योजना के लिए ₹812 करोड़ महाराष्ट्र के स्कूलों में नशामुक्ति का पाठ पढ़ाया जाएगा, CM फडणवीस ने दिए निर्देश E20 विवाद में नितिन गडकरी को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, Deepfake और AI तस्वीरें हटाने के आदेश जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल पूरे, एक तरफ जश्न तो दूसरी तरफ काले दिन का एलान और हाई अलर्ट उत्तराखंड टीईटी के लिए बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, अब 9 अगस्त तक भरें फॉर्म जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, पहाड़ी इलाकों में 1 सितंबर से गणना, 17 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू तमिलनाडु: TVK सरकार के पहले बजट में महिलाओं की गोल्ड कॉइन-सिल्क साड़ी योजना के लिए ₹812 करोड़ महाराष्ट्र के स्कूलों में नशामुक्ति का पाठ पढ़ाया जाएगा, CM फडणवीस ने दिए निर्देश E20 विवाद में नितिन गडकरी को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, Deepfake और AI तस्वीरें हटाने के आदेश जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल पूरे, एक तरफ जश्न तो दूसरी तरफ काले दिन का एलान और हाई अलर्ट उत्तराखंड टीईटी के लिए बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, अब 9 अगस्त तक भरें फॉर्म जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, पहाड़ी इलाकों में 1 सितंबर से गणना, 17 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिरने का अनुमान

Published: 11:55am, 08 Dec 2025

उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड अपने चरम पर पहुंच रही है। कई राज्यों में तापमान लगातार नीचे गिर रहा है और मैदानों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक सर्दी का प्रभाव साफ दिख रहा है। हिमालयी इलाकों में लगातार बर्फबारी जारी है, जबकि मैदानी हिस्सों में दिन-रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है।

दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर की दस्तक

दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस सप्ताह शीतलहर चलने की संभावना है। सोमवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस गिरने का अनुमान है। हल्की धूप के बावजूद बढ़ते प्रदूषण के बीच ठंड और ज्यादा महसूस होगी। सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ने की आशंका है।

राजस्थान में बादल और गिरता तापमान

राजस्थान के कई हिस्सों में सोमवार को अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है।

दक्षिण भारत में बारिश की दस्तक

जहां उत्तर भारत में ठंड ने लोगों को घरों में दुबका दिया है, वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। तमिलनाडु में उत्तर-पूर्व मानसून सक्रिय होने से 12 दिसंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। कई जिलों में तापमान स्थिर रहने के बावजूद बारिश का दौर बना रहेगा।

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड

यूपी के ज्यादातर जिलों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी यूपी में तापमान तेजी से गिर सकता है, जबकि पूर्वी हिस्सों में हल्की धूप की उम्मीद है। सुबह और शाम के समय ठंडक काफी बढ़ेगी। कानपुर, प्रयागराज और टुंडला में घना कोहरा यातायात को प्रभावित कर सकता है।

बिहार में बढ़ी सर्दी

बिहार में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। कई जिलों में सुबह-शाम को घना कोहरा छाया रहता है और आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है।

Diksha