Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

गजब खेल रहे रो-को के 2027 वन डे विश्व कप में स्थान पर बहस बेमानी : कोटक

विराट ने जिस बढ़िया ढंग से बल्लेबाजी की है तो उनके 2027 के वन डे विश्व कप में भारत के लिए खेलने की बाबत किसी भी तरह के सवाल की कोई गुंजाइश ही नहीं बचती

Published: 16:58pm, 01 Dec 2025

भारत की दक्षिण अफ्रीका पर रांची में रविवार रात पहले वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत के बाद मेजबान टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रो(रोहित शर्मा)-को(विराट कोहली) के 2027 में होने वन डे विश्व कप के लिए टीम इंडिया में स्थान बनाने की बाबत पूछे जाने पर कहा, ‘ये दोनों (रो-को) इतनी गजब क्रिकेट खेल रहे हैं तो दोनों के 2027 के वन डे विश्व कप में टीम इंडिया में स्थान पर बहस बेमानी है। मुझे समझ में ही नहीं आता है हमें इस सब ओर देखने की ही जरूरत क्यों है।’

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले वन डे में शतक जड़ने वाले विराट कोहली की बाबत कोटक ने कहा, ‘विराट कोहली वाकई गजब की बल्लेबाजी कर रहे। विराट जितना शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और वह जितने फिट हैं तो उनकी बाबत किसी भी तरह का सवाल ही बेमानी है। विराट ने जिस बढ़िया ढंग से बल्लेबाजी की है तो उनके 2027 के वन डे विश्व कप में भारत के लिए खेलने की बाबत किसी भी तरह के सवाल की कोई गुंजाइश ही नहीं बचती। वन डे क्रिकेट विश्व कप को अभी दो बरस बाकी हैं। ऐसे में इस सबकी चर्चा ही वाजिब नहीं है। हमारे लए जब एक बार टीम पहुंचती है तो हम अभ्यास शुरू करते और इसका पूरा लुत्फ उठाते हैं। बेशक विराट और रोहित और दोनों अपना अनुभव बाकियों के साथ बांटते हैं। मुझे नहीं लगता कि हम 2027 के वन डे विश्व कप की बाबत कोई चर्चा कर रहे हैं। रो(रोहित शर्मा)-को (विराट कोहली) की जोड़ी लाजवाब है और बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। रो-को टीम के लिए बेहतरीन योगदान कर रहे हैं जो कि हमारी टीम के लिए बहुत अच्छा है।’

रोहित और विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में तीसरे और आखिरी वन डे में 168 रन की भागीदारी की और इसमें रोहित ने 121* और विराट ने 74* की पारी खेली थी। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को पहले वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच में 135 रन और रोहित ने 57 रन की बढ़िया पारी खेलने के साथ तीसरे विकेट के लिए 136 रन की भागीदारी कर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। कोटक ने कहा,‘रोहित और विराट कोहली बेहद अनुभवी खिलाड़ी है और इन दोनों का साथ खेलना हमेशा ही टीम के लिए बढ़िया होता है।रविवार को रो-को की जोड़ी ने जिस तरह बढ़िया बल्लेबाजी और भागीदारी कीऔर इसने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। वाकई दोनों ने गजब की बल्लेबाजी की।‘

Diksha