Trending News

मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली-यूपी में सर्द हवाओं का असर, कश्मीर-हिमाचल में माइनस तापमान

देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह का तापमान लगभग 16°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम है। दिन का अधिकतम तापमान 25°C तक पहुंच सकता है, जबकि रात में यह 12°C तक गिर सकता है

Published: 10:46am, 28 Nov 2025

उत्तर भारत में सर्दी ने इस बार अपनी रफ्तार पकड़ ली हैं। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मैदानों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रात का पारा माइनस में जा पहुंचा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की चेतावनी दी है।

दिल्ली: सुबह ठंडी, दिन में हल्की धूप

देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह का तापमान लगभग 16°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम है। दिन का अधिकतम तापमान 25°C तक पहुंच सकता है, जबकि रात में यह 12°C तक गिर सकता है। मौसम साफ और धूप वाला रहेगा, लेकिन सुबह-शाम ठंडी हवाओं का असर महसूस होगा।

उत्तर प्रदेश: ठंडी हवाओं का प्रकोप

उत्तर प्रदेश में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। लखनऊ में सुबह का तापमान 11-13°C के बीच है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 22-26°C तक जा सकता है। कानपुर में भी इसी तरह का मौसम है, जहां रात का तापमान 11°C दर्ज किया गया। राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सुबह और शाम के समय परेशानी हो रही है। IMD ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में खासकर ग्रामीण इलाकों में तापमान में और गिरावट हो सकती है।

कश्मीर और हिमाचल: माइनस में पहुँचा रातों का तापमान

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रात का तापमान -6°C तक पहुंच गया है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 13°C रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों जैसे गुलमर्ग और पहलगाम में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जिससे पर्यटन प्रभावित हो सकता है।

हिमाचल प्रदेश में शिमला का तापमान 3-17°C के बीच है, लेकिन मनाली और कुल्लू जैसे ऊंचाई वाले इलाके -13°C तक ठंड का अनुभव कर रहे हैं। धर्मशाला में तापमान 8°C और कुल्लू में 4°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेताया है कि ठंडी लहर और तेज होने की संभावना है, जिसमें तापमान में 2-4°C की अतिरिक्त गिरावट आ सकती है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने जनसाधारण से स्वंय को गर्म कपड़े पहन कर सर्दी से बचाए रखनें की सलाह दी है।

Diksha

Recent Post