Trending News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित 12वें नेशनल हैंडलूम डे समारोह में बुनकरों को कुल 22 हथकरघा पुरस्कार प्रदान किए थाईलैंड: बैंकॉक के एक स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग, 6 की मौत, कई घायल कर्नाटक: एग्रीकल्चर ऑफिसर भर्ती परीक्षा रद्द, 8 और 9 अगस्त को था लिखित एग्जाम RBI अप्रैल-मई 2027 में जारी करेगा ₹10, ₹20 के प्लास्टिक नोट आर. प्रज्ञानानंद ने जीता 2026 सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब असम में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या 97 हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित 12वें नेशनल हैंडलूम डे समारोह में बुनकरों को कुल 22 हथकरघा पुरस्कार प्रदान किए थाईलैंड: बैंकॉक के एक स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग, 6 की मौत, कई घायल कर्नाटक: एग्रीकल्चर ऑफिसर भर्ती परीक्षा रद्द, 8 और 9 अगस्त को था लिखित एग्जाम RBI अप्रैल-मई 2027 में जारी करेगा ₹10, ₹20 के प्लास्टिक नोट आर. प्रज्ञानानंद ने जीता 2026 सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब असम में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या 97 हुई

सहकारिता मंत्रालय में समीक्षा बैठक: बहुराज्य सहकारी संस्थाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा

ठक में सहकारिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री रमन कुमार भी उपस्थित रहे, इसके अलावा, NCEL के प्रबंध निदेशक श्री उनुपम कौशिक, NCOL के प्रबंध निदेशक श्री विपुल मित्तल, BBSSL के प्रबंध निदेशक श्री चेतन जोशी तथा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए

Published: 12:11pm, 26 Nov 2025

सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी की अध्यक्षता में आज अटल अक्षय ऊर्जा भवन, नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में NCOL, NCEL और BBSSL के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में सहकारिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री रमन कुमार भी उपस्थित रहे। इसके अलावा, NCEL के प्रबंध निदेशक श्री उनुपम कौशिक, NCOL के प्रबंध निदेशक श्री विपुल मित्तल, BBSSL के प्रबंध निदेशक श्री चेतन जोशी तथा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक के दौरान तीनों बहुराज्य सहकारी संस्थाओं की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही, उनके चल रहे कार्यक्रमों का आकलन किया गया तथा भविष्य में संस्थाओं के बीच सहयोग को और मजबूत करने, परिचालन क्षमता बढ़ाने और कार्यक्षमता में सुधार लाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई।

सहकारिता मंत्रालय ने आशा व्यक्त की कि इस समीक्षा बैठक से सहयोग तंत्र और अधिक सुदृढ़ होगा तथा देशभर में सहकारी ढांचे को मजबूती प्रदान करने में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

Diksha