Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

नागालैंड कोऑपरेटिव कॉन्क्लेव 2025: आर्थिक परिवर्तन पर केंद्रित तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

इनमें NABARD, NCDC, NDDB, NCUI, NCEL, NCOL, BBSDL, APEDA, IFFCO और नगालैंड की शीर्ष सहकारी महासंघें शामिल थीं

Published: 11:26am, 26 Nov 2025

नागालैंड सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित नागालैंड कोऑपरेटिव कॉन्क्लेव 2025 का सफल समापन हुआ। “Cooperatives – a Catalyst for Economic Transformation” थीम पर आधारित यह कॉन्क्लेव 18 से 20 नवंबर 2025 तक कोहिमा में आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य नागालैंड में सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाने हेतु एक रणनीति तैयार करना और अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 का स्मरण करना था।

कॉन्क्लेव का उद्घाटन सहकारिता एवं PHED मंत्री, श्री जैकब झिमोमी ने किया। इस आयोजन में सहकारिता विभाग, नगालैंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ कई सहयोगी विभागों तथा राष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें NABARD, NCDC, NDDB, NCUI, NCEL, NCOL, BBSDL, APEDA, IFFCO और नगालैंड की शीर्ष सहकारी महासंघें शामिल थीं।

राज्य के 16 जिलों से आए विभिन्न सहकारी संस्थाओं के सदस्यों, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं तथा संकाय सदस्यों ने बड़ी संख्या में कॉन्क्लेव में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान NCUI के कार्यकारी निदेशक श्री रितेश डे ने “नागालैंड के संदर्भ में सहकारिता आंदोलन में युवाओं की भूमिका” विषय पर प्रभावी प्रस्तुति दी, जिसे लगभग 200 छात्रों व समान संख्या में उपस्थित सहकारी सदस्यों एवं अधिकारियों ने ध्यानपूर्वक सुना।

कॉन्क्लेव के समापन सत्र में श्री ओरेन्थुंग लोथा, आयुक्त एवं सचिव, नागालैंड सरकार ने वैलेडिक्टरी संबोधन दिया। तीन दिवसीय चर्चा–परिचर्चा के बाद कॉन्क्लेव ने सहकारिता क्षेत्र के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण सिफारिशें प्रस्तुत कीं, जो “नागालैंड विजन 2030” के अनुरूप राज्य की सहकारी प्रणाली को सुदृढ़ करने में सहायक होंगी।

Diksha

Recent Post