Trending News

पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव

मौजूदा चैंपियन भारत आईसीसी पुरुष टी 20 क्रिकेट विश्व कप से 15 फरवरी को भिड़ेगा

भारत ग्रुप ए में अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ सात फरवरी को मुंबई खेलेगा, भारत का 15 फरवरी को मुकाबला अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से आर प्रेमदासा स्टेडियम ,कोलंबो  में होगा

मौजूदा चैंपियन सह मेजबान भारत को 7 फरवरी से 8 मार्च, 2026 तक होने वाले दसवें आईसीसी  टी 20 पुरुष क्रिकेट विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, अमेरिका,नीदरलैंड और नामिबिया के साथ ग्रुप में रखा गया है। भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी श्रीलंका के साथ मिल कर रहा है। आईसीसी ने टी 20 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के मैचों की कार्यक्रम की घोषणा मुंबई में मंगलवार को। भारत ग्रुप ए में अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ सात फरवरी को मुंबई खेलेगा। भारत का 15 फरवरी को मुकाबला अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से आर प्रेमदासा स्टेडियम ,कोलंबो  में होगा। भारत अपने दूसरे मैच में नामिबिया से 12 फरवरी को दिल्ली में खेलेगा। भारत अपने अंतिम ग्रुप मैच में  18 फरवरी को नीदरलेंड से अहमदाबाद में भिड़ेगा।

इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के अध्यक्ष भारत के जय शाह ने कहा, ‘ महिला क्रिकेट विश्व कप के बेहद शानदार आयोजन के तुरंत बाद उपमहाद्वीप में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का स्वागत करना अद्भुत है। उपमहाद्वीप में क्रिकेट की दीवानगी बेमिसाल है। क्रिकेट प्रेमी एक और वैश्विक टूर्नामेंट की बेताबी से बाट जोह रहे हैं। इसके कार्यक्रम की घोषणा ने हमें एक कदम और करीब ले आई है। बेशक पुरुष टी 20 विश्व कप के दौरान भारत में पांच और श्रीलंका में जिन तीन स्थान स्थानों पर इसके मैच होंगे वे पूरी तरह जोश से सराबोर रहेंगे।

आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा, ‘आईसीसी पुरुष टी 20 क्रिकेट विश्व कप से उम्मीद है  कि वैश्विक व प्रमुख क्रिकेट आयोजनों के एक नए युग का आगाज होगा। क्रिकेट की अनिश्चितताओं की तरह टी 20 क्रिकेट का मिजाज भी ऐसा है जिसमें कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है। इसमें पांच महाद्वीपों की 20 टीमें खिताब के लिए संघर्ष करेंगी।

टी 20 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप
ग्रुप ए: भारत,अमेरिका,नामिबिया, नीदरलैंड, पाकिस्तान।
ग्रुप बी : ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान।
ग्रुप सी : इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश, इटली, नेपाल।
ग्रुप डी : दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई।

पाकिस्तान टूर्नामेंट के पहले दिन 7 फरवरी को नीदरलेंड से भिड़ेगा फिर 10 फरवरी को अमेरिका से, 15 फरवरी को भारत से और 18 फरवरी को नामिबिया से खेलेगा। पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगा। मौजूदा चैंपियन भारत सहित टूर्नामेंट के पहले दिन  सात फरवरी को छह टीमें खेलती दिखेंगी। 20 टीमों के इस टूर्नामेंट में 29 दिन तक कुलस्थानों भारत(पांच) और श्रीलंका (तीन स्थान) पर मैच खेले जाएंगे ।

भारत में पुरुष टी 20 क्रिकेट विश्व कप के मैच नरेन्द्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद, एमए चिदाम्बरम स्टेडियम , चेन्नै, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली, वानखेडे स्टेडियम, मुंबई और ईडन गार्डंस, कोलकाता मे खेले जाएगे। वहीं श्रीलंका में इसके मैच आर प्रेमदास स्टेडियम,कोलंबो,सिहली क्लब ग्राउंड कोलंबो तथा लीकेल इंटरनैशनल  स्टेडियम में  खेले जाएंगे।भारत ने 2024 में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मे दक्षिण अफ्रीका को हरा खिताब जीता था। कुल 40 ग्रुप मैच  7 से 20 फरवरी तक खेले जाएंगे और हर ग्रुप से दो शीर्ष टीमें सपर 8 में पहुंचेंगी, जो कि 21 फरवरी से शुरू होगा।

श्रीलंका 8 फरवरी को आयरलैड से, 12 फरवरी को ओमान, 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया तथा 19 फरवरी को जिम्बाब्वे से भिड़ेगी।ऑस्ट्रेलिया 11 फरवरी को  आयरलेंड से,13 फरवरी को जिम्बाब्वे  से 16 फरवरी को श्रीलंका तथा 20 फरवरी के ओमान से खेलेगी।  इग्लैंड अपना अभियान 8 फरवरी के नेपाल के खिलाफ मैच से करने के बाद वेस्ट इंडीज (11 फरवरी), बांग्लादेश (14 फरवरी) तथा इटली (16 फरवरी ) से भिड़ेगी। दक्षिण अफ्रीका 9 फरवरी को कनाडा से. 11 फवरी को अफगानिस्तान,  14 फरवरी को न्यूजीलैंड तथा 18 फरवरी को यूएई से भिड़ेगी।

YuvaSahakar Desk