Trending News

PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, 142 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे वोट, 3 बजे तक 78.66% मतदान मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका, बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, 142 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे वोट, 3 बजे तक 78.66% मतदान मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका, बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट

नेफेड ने श्रीनगर में नया ‘नेफेड बाजार’ आउटलेट का किया उद्घाटन

श्रीनगर में खुले इस आउटलेट से न केवल स्थानीय उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समूहों को भी अपने उत्पादों के विपणन के लिए एक सशक्त मंच प्राप्त होगा

Published: 12:19pm, 12 Nov 2025

राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) ने श्रीनगर में अपने नए ‘नेफेड बाजार’ आउटलेट का शुभारंभ किया है। यह नया स्टोर उपभोक्ताओं को दैनिक जरूरत की वस्तुएं जैसे किराना सामान, दालें, मसाले, खाद्य तेल, सूखे मेवे और अन्य घरेलू उत्पाद एक ही छत के नीचे उचित दामों पर उपलब्ध कराएगा।

श्रीनगर में खुले इस आउटलेट से न केवल स्थानीय उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समूहों को भी अपने उत्पादों के विपणन के लिए एक सशक्त मंच प्राप्त होगा।

यह पहल नेफेड की उस निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत वह उपभोक्ता पहुंच का विस्तार करने और सहकारी मॉडल के माध्यम से समावेशी विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

Diksha