Trending News

मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल

सिक्किम स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने आयोजित की पहली SGM, यूपीआई सेवा शुरु की

बैठक के दौरान सिस्को बैंक ने अपने UPI सेवा का औपचारिक शुभारंभ भी किया, यह पहल राज्य में डिजिटल लेनदेन और कैशलेस बैंकिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

Published: 16:24pm, 07 Nov 2025

सिक्किम स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (सिस्को बैंक) ने अपनी पहली विशेष आम सभा (SGM) का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता बैंक के चेयरमैन डुप पिंट्सो कालेन ने की। बैठक के दौरान सिस्को बैंक ने अपने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सेवा का औपचारिक शुभारंभ भी किया।

इस विशेष आम सभा का मुख्य उद्देश्य था- सहकारिता रजिस्ट्रार, सिक्किम सरकार द्वारा सुझाए गए संशोधनों को चर्चा के बाद अपनाना। प्रस्तावित संशोधनों का लक्ष्य है बैंक में समान क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना और महिला एवं अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) वर्गों के लिए पांच वर्षीय रोटेशन नीति लागू करना, जिससे सभी जिलों में न्यायसंगत प्रतिनिधित्व मिल सके।

चेयरमैन कालेन ने अपने संबोधन में कहा कि ये संशोधन सिस्को बैंक की न्याय, समावेशिता और लोकतांत्रिक शासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने बताया कि संशोधित उपविधियों को अब सिक्किम कोऑपरेटिव सोसाइटीज एक्ट, 1978 की धारा 31 के तहत अंतिम स्वीकृति हेतु रजिस्ट्रार को भेजा जाएगा।

बैठक के दौरान सिस्को बैंक ने अपने UPI सेवा का औपचारिक शुभारंभ भी किया। यह पहल राज्य में डिजिटल लेनदेन और कैशलेस बैंकिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस बैठक में बैंक के सलाहकार चैतन्य शर्मा, उपाध्यक्ष किशोर कुमार शर्मा और सहकारी समितियों के अतिरिक्त रजिस्ट्रार (सहकारिता विभाग) सारदा रोका भी उपस्थित थे।

Diksha