Trending News

मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल

उत्तर भारत में ठंड का आगाज- राजस्थान का पारा पहुँचा 7.5°, दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी रात

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री दर्ज किया गया, यह इस सीजन में पहली बार है जब तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंचा

Published: 12:17pm, 07 Nov 2025

उत्तर भारत में सर्दी ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानों में भी महसूस किया जा रहा है। तापमान लगातार गिर रहा है और हवाओं में ठंडक बढ़ गई है। लेकिन दिन के समय अभी भी धूप ने अपनी कमान संभाली हुई है।

राजस्थान में ठिठुरन शुरू

राजस्थान के कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है। फतेहपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। नागौर में 9.4 डिग्री और बीकानेर के पास लूणकरणसर में 8.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

मध्य प्रदेश में भी गिरा तापमान

मध्य प्रदेश में भी ठंड बढ़ने लगी है। राज्य के औसत तापमान में 6.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। राजगढ़ सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। इंदौर में 12.1 डिग्री और भोपाल में 13 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी रात

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन में पहली बार है जब तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंचा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में तापमान 2 से 4 डिग्री तक और गिर सकता है। इससे ठंड का असर और तेज महसूस होगा।

हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फ की मोटी चादर बिछ चुकी है।

जनसाधारण से गुजारिश है की हल्के गर्म कपड़े पहनना शुरु कर दे। नहीं तो सर्दी की दस्तक, कर देगी आपको नतमस्तक।

Diksha