Trending News

कर्नाटक: एग्रीकल्चर ऑफिसर भर्ती परीक्षा रद्द, 8 और 9 अगस्त को था लिखित एग्जाम आर. प्रज्ञानानंद ने जीता 2026 सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब असम में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या 97 हुई अमेरिकी कोर्ट ने Meta पर लगाया 5,390 करोड़ का जुर्माना, बच्चों की मेंटल हेल्थ से खिलवाड़ का आरोप कर्नाटक: एग्रीकल्चर ऑफिसर भर्ती परीक्षा रद्द, 8 और 9 अगस्त को था लिखित एग्जाम आर. प्रज्ञानानंद ने जीता 2026 सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब असम में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या 97 हुई अमेरिकी कोर्ट ने Meta पर लगाया 5,390 करोड़ का जुर्माना, बच्चों की मेंटल हेल्थ से खिलवाड़ का आरोप

सुमुल डेयरी ने वृक्षारोपण अभियान में हासिल किया दूसरा स्थान

सुमुल डेयरी ने इस अवधि में 10.95 लाख से अधिक पौधे लगाए, यह पुरस्कार अमूल के चेयरमैन श्री अशोक चौधरी और प्रबंध निदेशक श्री जयेन मेहता द्वारा सुमुल डेयरी के प्रबंध निदेशक सीए अरुण पुरोहित को प्रदान किया गया

Published: 12:16pm, 05 Nov 2025

सूरत-तापी जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (सुमुल डेयरी) ने वर्ष 2024-25 के दौरान वृक्षारोपण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अमूल (GCMMF) के सभी संघों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

सुमुल डेयरी ने इस अवधि में 10.95 लाख से अधिक पौधे लगाए। यह पुरस्कार अमूल के चेयरमैन अशोक चौधरी और प्रबंध निदेशक जयेन मेहता द्वारा सुमुल डेयरी के प्रबंध निदेशक सीए अरुण पुरोहित को प्रदान किया गया।

सुमुल की डेयरी सहकारी समितियों और दुग्ध उत्पादकों की सामूहिक भागीदारी ने इस उपलब्धि को संभव बनाया। यह पहल “हरित और स्वच्छ गुजरात” के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जो अमूल के सतत और समावेशी विकास के मिशन के अनुरूप है।

Diksha