Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

BSSC Inter Level भर्ती 2025: 23,175 पदों पर आवेदन शुरू

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए, साथ ही कंप्यूटर और टाइपिंग कौशल भी आवश्यक है

Published: 15:35pm, 16 Oct 2025

बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है। बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) ने इंटर लेवल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू कर दी है।

इस भर्ती के तहत कुल 23,175 पदों पर नियुक्ति होगी- जिसमें 7394 पद महिलाओं, 10142 सामान्य वर्ग, 3212 एससी, 219 एसटी, 3974 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 2562 पिछड़ा वर्ग, 767 पिछड़ा वर्ग की महिलाओं और 229 ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

योग्यता: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए, साथ ही कंप्यूटर और टाइपिंग कौशल भी आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया: चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी और नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।

आवेदन प्रक्रिया: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Diksha

Recent Post