Trending News

मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल

मछली पालन में बढ़ेगी आय, केंद्र सरकार देगी बीमा सुरक्षा

इस योजना के तहत एक्वाकल्चर किसानों, मत्स्य पालकों, केजकल्चर से जुड़े कृषकों, स्वयं सहायता समूहों, सहकारी समितियों और लघु उद्यमियों को बीमा योजना का लाभ मिलेगा

Published: 12:55pm, 07 Oct 2025

देश में मछली पालकों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि-सह-योजना के तहत एक लाख हेक्टेयर जल क्षेत्र को बीमा सुरक्षा देने जा रही है। इस योजना का उद्देश्य देशभर के मत्स्य पालकों को प्राकृतिक आपदाओं और अन्य जोखिमों से बचाव के साथ स्थायी आय का अवसर देना है।

सरकार की इस पहल से मीठे जल में देशी मछलियां जैसे कतला, कॉमन कार्प, मृगल, रोहु और सिल्वर कार्प पालने वाले किसान अब एनएफडीपी पोर्टल पर जल कृषि बीमा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे देशी मछली पालन को बढ़ावा मिलेगा और छोटे किसानों का सशक्तिकरण होगा।

इस योजना के तहत एक्वाकल्चर किसानों, मत्स्य पालकों, केजकल्चर से जुड़े कृषकों, स्वयं सहायता समूहों, सहकारी समितियों और लघु उद्यमियों को  प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि -सह- योजना के तहत बीमा योजना का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ उठाने के लिए एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी जिला मत्स्य कार्यालयों से प्राप्त की जा सकती है।

इस योजना में दो बीमा विकल्प उपलब्ध हैं

पहला मूलभूत बीमा जो कि बाढ़, चक्रवात, प्रदूषण, सूखा और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान करेगा। दूसरा व्यापक बीमा जो कि मूलभूत बीमा में शामिल जोखिमों के साथ-साथ मछलियों में होने वाले रोगों और अन्य कारणों से होने वाले नुकसान को भी कवर करेगा।

जिन किसानों ने बीमा प्रीमियम का भुगतान कर बीमा पॉलिसी खरीदी होगी, उन्हें प्रीमियम राशि का 40 प्रतिशत वन टाइम इंसेंटिव के रूप में वापस मिलेगा। इस प्रोत्साहन की अधिकतम सीमा 1 लाख रुपये निर्धारित की गई है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिलाओं को अतिरिक्त 10 प्रतिशत प्रोत्साहन यानी कुल 1.10 लाख रुपये तक का लाभ दिया जाएगा।

Diksha

Recent Post