Trending News

एनटीए नीट यूजी री-एग्जाम का एडमिट कार्ड 14 जून को होगा जारी , 22 लाख विद्यार्थी देंगे एग्जाम खाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतों में वृद्धि से मई में बढ़ी खुदरा महंगाई, 3.93 प्रतिशत पर पहुंची मशहूर भारतीय निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान, 15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का आगाज, पहले मैच में मैक्सिको ने द. अफ्रीका को हराया एनटीए नीट यूजी री-एग्जाम का एडमिट कार्ड 14 जून को होगा जारी , 22 लाख विद्यार्थी देंगे एग्जाम खाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतों में वृद्धि से मई में बढ़ी खुदरा महंगाई, 3.93 प्रतिशत पर पहुंची मशहूर भारतीय निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान, 15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का आगाज, पहले मैच में मैक्सिको ने द. अफ्रीका को हराया

IND vs AUS, Test Match: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविंद्र जडेजा ने बनाया ये रिकॉर्ड, बने इकलौते भारतीय, ड्रॉ की ओर गाबा टेस्ट

2017 के बाद से टेस्ट में 7वें या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे अधिक 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज जडेजा बन गए हैं.

Published: 07:00am, 18 Dec 2024

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह (10 रन) और आकाश दीप (27) की आखिरी जोड़ी ने चौथे दिन कमाल की बैटिंग करते हुए फॉलोऑन से बचा लिया। फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को 246 रन बनाने थे। इसी के साथ अब यह टेस्ट ड्रॉ की ओर बढ़ता हुआ दिख रहा है।

इससे पहले रविंद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक ठोका। जडेजा ने ये अर्धशतकीय पारी (77 रन) उस समय खेली, जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद जडेजा बल्लेबाजी करने आए और केएल राहुल के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 67 रन की पार्टनरशिप की। राहुल 86 रन बनाकर आउट हुए लेकिन जडेजा क्रीज पर टिके रहे और अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे। इसी के साथ जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक रिकॉर्ड बनाया और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 6 या उससे ज्यादा बार 50 रन से ज्यादा बनाने और 75 से ज्यादा विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड बनाने वाले जडेजा पहले भारतीय और तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में ऐसा कारनामा सिर्फ इंग्लैंड के विल्फ्रेड रोड्स और इयान बॉथम ने किया था। जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में अब तक कुल 89 विकेट लिए हैं और 6 बार 50 रन से ज्यादा का स्कोर करने में सफलता हासिल की है।

विल्फ्रेड रोड्स ने टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है और 109 विकेट लेने में सफल रहे हैं। वहीं इयान बॉथम ने 10 बार 50 प्लस का स्कोर किया है और 148 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं।

YuvaSahakar Team

Recent Post