Trending News

झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दुनिया भर में बढ़ा चिकनगुनिया का खतरा, भारत सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शामिल

अध्ययन के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश भारत है, इसके बाद ब्राजील और इंडोनेशिया का स्थान है

Published: 15:18pm, 03 Oct 2025

दुनियाभर में मच्छरों से फैलने वाली बीमारी चिकनगुनिया को लेकर खतरे की घंटी बज चुकी है। हाल ही में लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन, नागासाकी विश्वविद्यालय और सियोल स्थित अंतरराष्ट्रीय वैक्सीन संस्थान के शोधकर्ताओं ने एक वैश्विक अध्ययन में बताया है कि हर साल करीब 1.44 करोड़ लोग इस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। यह शोध बीएमजे ग्लोबल हेल्थ में प्रकाशित हुआ है।

अध्ययन के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश भारत है। इसके बाद ब्राजील और इंडोनेशिया का स्थान है। भारत में अकेले हर साल करीब 1.21 करोड़ लोग चिकनगुनिया से प्रभावित हो सकते हैं। फिलहाल 51 लाख लोग पहले से ही इस बीमारी के खतरे में हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार चिकनगुनिया का वायरस नए इलाकों में तेजी से फैल रहा है। अगर यह नए क्षेत्रों तक पहुंच गया तो दुनिया में 3.49 करोड़ लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं। यह बीमारी शरीर पर लंबे समय तक असर डालती है और कई मरीजों को महीनों तक जोड़ों के दर्द और बुखार जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है।

अध्ययन में बताया गया है कि दुनियाभर में होने वाले कुल प्रभाव का लगभग 48% हिस्सा केवल भारत और ब्राजील में दर्ज होगा। वहीं संक्रमित होने वाले करीब 50% मरीज लंबे समय तक विकलांगता जैसी समस्याओं का सामना कर सकते हैं।

कैसे फैलता है चिकनगुनिया?

चिकनगुनिया का वायरस मुख्य रूप से दो प्रजातियों के मच्छरों से फैलता है।

  1. एडीज एजिप्टीस (Aedes aegypti) – यह मच्छर मुख्यत: दिन में काटता है, ये वही मच्छर हैं जो डेंगू और जीका वायरस फैलाते हैं।
  2. एडीज एल्बोपिक्टस (Aedes albopictus)– इसे एशियाई टाइगर मच्छर के रुप में भी जाना जाता है।

क्या है बचाव का तरीका?

  • मच्छर पैदा न होने दें।
  • घर और आसपास पानी जमा न होने दें।
  • कूलर का पानी रोज बदलें, व कीटनाशक की बूंदे डालें।
  • मच्छर भगाने वाले केमिकल और स्प्रे का इस्तेमाल करें।
  • पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।

सबसे ज्यादा खतरे वाले 10 देश

इस अध्ययन में 10 देशों को सबसे ज्यादा खतरे वाला बताया गया है, जिनमें भारत पहले स्थान पर है।

  1. भारत – 51,45,703 संभावित मरीज
  2. ब्राजील – 16,68,611
  3. इंडोनेशिया – 13,28,264
  4. पाकिस्तान – 6,51,742
  5. मैक्सिको – 6,44,785
  6. फिलीपींस – 6,40,009
  7. थाईलैंड – 3,36,901
  8. कोलंबिया – 2,84,242
  9. बांग्लादेश – 2,77,034
  10. अर्जेंटीना – 2,37,974

Diksha