Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

RBI ने चार शहरी सहकारी बैंकों और एक जिला केंद्रीय सहकारी बैंक पर जुर्माना लगाया

बीड जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड, महाराष्ट्र पर धारा 26A सहपठित धारा 56 का उल्लंघन करने और क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियों (CICs) की सदस्यता एवं केवाईसी (KYC) दिशा-निर्देशों का पालन न करने के कारण ₹2.25 लाख का जुर्माना लगाया गया है

Published: 14:41pm, 30 Sep 2025

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने नियामकीय मानकों और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर चार शहरी सहकारी बैंकों और एक जिला केंद्रीय सहकारी बैंक पर मौद्रिक दंड लगाया है।

बीड जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड, महाराष्ट्र पर धारा 26A सहपठित धारा 56 का उल्लंघन करने और क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियों (CICs) की सदस्यता एवं केवाईसी (KYC) दिशा-निर्देशों का पालन न करने के कारण ₹2.25 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

पंचशील मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सूरत (गुजरात) पर ग्राहकों को अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग लेनदेन में सुरक्षा प्रदान करने संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया गया।

सुल्तान्स बैटरी को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड, वायनाड (केरल) पर निदेशकों, उनके परिजनों और संबंधित संस्थाओं को ऋण एवं अग्रिम देने के उल्लंघन पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया गया।

नीलांबुर को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड (केरल) पर जमाओं पर ब्याज दरों से जुड़े नियमों का पालन न करने पर ₹50,000 का दंड लगाया गया।

कामराज को-ऑपरेटिव टाउन बैंक लिमिटेड, तमिलनाडु पर पर्यवेक्षी कार्रवाई ढांचा (SAF) के तहत विशेष दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

Diksha

Recent Post