Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

कैज बैंक को मिला BEST COOPERATIVE BANK का पुरुस्कार

Published: 16:56pm, 24 Sep 2025

गोवा में हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय सहकारी बैंकिंग सम्मेलन में महाराष्ट्र के कैज बैंक को “सर्वश्रेष्ठ सहकारी बैंक” और “सर्वश्रेष्ठ साइबर सुरक्षा ट्रांसफॉर्मेशन” के दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

इन पुरस्कारों को नेशनल कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NUCFDC) के अध्यक्ष ज्योतिंद्र मेहता ने कैज बैंक के चेयरमैन स्वप्निल अवाडे को प्रदान किया। इस अवसर पर बैंक के निदेशक मंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में अवाडे ने इस उपलब्धि को ग्राहकों के विश्वास और बैंक के निदेशक मंडल, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कड़ी मेहनत को समर्पित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि बैंक डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा अवसंरचना को और मजबूत करते हुए राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों के समकक्ष सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

पिछले छह दशकों से महाराष्ट्र और कर्नाटक में अपनी 54 शाखाओं के माध्यम से सेवाएं दे रहा कैज बैंक सदैव वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। अवाडे ने यह भी बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे के बावजूद बैंक की सक्रिय साइबर सुरक्षा रणनीतियों के कारण न तो बैंक और न ही ग्राहकों को किसी वित्तीय जोखिम का सामना करना पड़ा है।

Diksha