Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए मध्य प्रदेश में दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान शुरू

Published: 16:31pm, 24 Sep 2025

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप किसानों की आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रदेशभर में दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसी कड़ी में जिला धार में भी यह अभियान प्रारंभ होगा।

गांव-गांव पहुंचेगा अभियान

उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के सभी गांवों में पशुपालन विभाग की टीम किसानों से सीधे संवाद करेगी। उन्हें नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।

तीन चरणों में होगा संचालन

यह अभियान 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक तीन चरणों में चलेगा।

  • प्रथम चरण : 10 या उससे अधिक गौवंश-भैंसवंश वाले पशुपालकों से संपर्क
  • द्वितीय चरण : 5 या अधिक पशुपालकों से संवाद
  • तृतीय चरण : 5 या कम पशुपालकों तक पहुंच

अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं के माध्यम से होगी।

सीधा संवाद और जागरूकता

सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी और मैत्री कार्यकर्ता घर-घर जाकर पशुपालकों को जागरूक करेंगे। उन्हें नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य, पोषण और पशुओं में टैग लगाने की जानकारी दी जाएगी। इस कार्य में लगे मैत्री कार्यकर्ताओं को मानदेय भी प्रदान किया जाएगा।

व्यापक प्रचार-प्रसार

प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, उमाकांत उमराव ने मंत्रालय में बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान का प्रचार-प्रसार प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया और ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी के माध्यम से व्यापक स्तर पर किया जाए।

इसके अलावा दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के मास्टर ट्रेनरों को राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान, भोपाल में प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि अभियान अधिक प्रभावी और सफल हो सके।

Diksha