Trending News

विपक्ष के हंगामे के बीच पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बिल पेश किया सीजेपी के प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई पर बोला सुप्रीम कोर्ट- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार, लाठीचार्ज सही नहीं असम में बाढ़ से भीषण तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 68 CWG 2026: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड, राजा मुथुपंडी ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल विपक्ष के हंगामे के बीच पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बिल पेश किया सीजेपी के प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई पर बोला सुप्रीम कोर्ट- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार, लाठीचार्ज सही नहीं असम में बाढ़ से भीषण तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 68 CWG 2026: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड, राजा मुथुपंडी ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल

जॉर्जिया के रिसॉर्ट में 11 भारतीयों की मौत, बंद कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड भरने से हुई दुर्घटना

Published: 13:48pm, 17 Dec 2024

जॉर्जिया के गुडौरी में एक पहाड़ी रिसॉर्ट में 11 भारतीयों की मौत हो गई। यह घटना एक रेस्तरां की दूसरी मंजिल पर हुई, जहां सभी पीड़ित काम करते थे। जॉर्जियाई गृह मंत्रालय ने बताया कि इन लोगों की मौत का कारण कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनी।

रेस्तरां के रेस्टिंग एरिया में 12 शव पाए गए, जिनमें से 11 भारतीय नागरिक थे। जॉर्जिया में भारतीय दूतावास ने भी इस घटना की पुष्टि की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि एक बिजली जनरेटर को बंद कमरे में रखा गया था। इसे बिजली जाने के बाद चलाया गया। कमरे में हवा आने-जाने का सही इंतजाम नहीं था, जिससे जनरेटर से निकली जहरीली गैस अंदर ही भर गई और सभी की जान चली गई।

गृह मंत्रालय ने बताया कि शवों पर किसी तरह की हिंसा या चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने ‘लापरवाही से हुई मौत’ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक जांच से मौत का सही कारण जल्द सामने आएगा। यह घटना सभी के लिए एक बड़ी चेतावनी है कि बंद जगहों पर बिजली जनरेटर का इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है। भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद करेगा।

YuvaSahakar Team