Trending News

 राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवार         श्रीनगर में आयोजित हुआ कोल्ड वाटर फिशरीज पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, हिमालयी राज्यों में रेनबो ट्राउट और महसीर जैसी उच्च मूल्य वाली मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देना लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने जरी किए शीत जल मत्स्य विकास के लिए मॉडल दिशानिर्देश         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी         बारिश व तेज हवाओं ने किसानो की बढ़ाई चिंता, सरसों, गेहूं और आलू की फसल हुई प्रभावित, यूपी, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी         ओडिशा में दर्दनाक हादसा, कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे, CM मांझी ने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की         LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई        

उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए बड़ी पहल: ‘पर ड्रॉप, मोर क्रॉप’ योजना से बढ़ी पैदावार और आय

ड्रिप, मिनी और माइक्रो स्प्रिंकलर पर लघु एवं सीमांत किसानों को 90% और अन्य किसानों को 80% तक अनुदान।

Published: 15:01pm, 11 Sep 2025

उत्तर प्रदेश में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए भारत सरकार और राज्य सरकार मिलकर ‘पर ड्रॉप, मोर क्रॉप’ योजना चला रही हैं। इस योजना के तहत ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे न केवल किसानों की फसल की पैदावार बढ़ रही है, बल्कि उनकी आय में भी उल्लेखनीय सुधार हो रहा है।

50% तक उपज में इजाफा

कृषि विभाग के अनुसार, ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई अपनाने वाले किसानों की बागवानी फसलों की उपज में औसतन 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। गन्ने जैसी नकदी फसलों में भी इसी तरह के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। अब तक 82,000 से ज्यादा किसान इस योजना का लाभ उठा चुके हैं और वित्त वर्ष 2024-25 में 1.02 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में यह तकनीक उपयोग में लाई जा रही है।

 जल संरक्षण में मददगार

आज के समय में पानी की बचत सबसे बड़ी चुनौती है। पारंपरिक सिंचाई विधियों में पानी का काफी हिस्सा व्यर्थ चला जाता है। लेकिन इस योजना में पानी की बूंद-बूंद सिंचाई से 40 से 50 प्रतिशत तक पानी की बचत हो रही है। यह तकनीक पौधों की जड़ों तक पानी पहुंचाती है, जिससे कम पानी में अधिक उपज संभव हो रही है।

सरकार का भारी अनुदान

किसानों को योजना का लाभ आसानी से दिलाने के लिए सरकार ने बड़ा अनुदान तय किया है।

  •  ड्रिप, मिनी और माइक्रो स्प्रिंकलर पर लघु एवं सीमांत किसानों को 90% और अन्य किसानों को 80% तक अनुदान।
  •  पोर्टेबल, सेमी-परमानेंट और रेनगन स्प्रिंकलर पर लघु एवं सीमांत किसानों को 75% और अन्य किसानों को 65% तक अनुदान दिया जा रहा है।

कौन ले सकता है लाभ?

इस योजना का फायदा उठाने के लिए किसानों के पास सिंचाई हेतु पानी का स्रोत होना जरूरी है। इसके साथ ही संविदा खेती (कॉन्ट्रेक्ट फर्मिंग) करने वाले किसान भी योजना के पात्र हैं, बशर्ते उनके पास कम से कम सात साल का लीज एग्रीमेंट हो। इसका लाभ उन किसानों को भी मिलेगा जो किराए की जमीन पर खेती कर रहे हैं।

Diksha

Recent Post