Trending News

टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कहा- ऐसा करने का सरकार के पास अधिकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला, अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट, टिन्नू यादव से हुई लंबी पूछताछ नाइजर में बड़ा हमला, राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 जवानों की मौत यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे AI और रोबोटिक्स, IIT कानपुर 900 शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश, बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी चारधाम यात्रा में अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ईपीएफ पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाताधारक होंगे लाभान्वित टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कहा- ऐसा करने का सरकार के पास अधिकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला, अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट, टिन्नू यादव से हुई लंबी पूछताछ नाइजर में बड़ा हमला, राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 जवानों की मौत यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे AI और रोबोटिक्स, IIT कानपुर 900 शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश, बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी चारधाम यात्रा में अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ईपीएफ पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाताधारक होंगे लाभान्वित

दिल्ली में दिसंबर में होगा Food Summit का आयोजन, सतत और पुनर्योजी कृषि पर रहेगा समिट का फोकस

किसान, शोधकर्ता और विशेषज्ञ पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से अनुभव साझा करेंगे, जिसमें बीज प्रबंधन से लेकर पशुधन तक के विषय शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितंबर, 2025 है।

Published: 14:59pm, 05 Sep 2025

खाद्य और भूमि उपयोग गठबंधन (Food and Land Use Coalition – FOLU) द्वारा इस वर्ष 16 और 17 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में ‘फूड सिस्टम्स समिट इंडिया 2025: मार्केटप्लेस फॉर आइडियाज’ का आयोजन किया जाएगा। यह समिट किसानों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और नीति विशेषज्ञों के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराएगा, जहां खाद्य और भूमि उपयोग से जुड़े अनुभव, शोध और नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे।

FOLU की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि इस वर्ष समिट का प्रमुख उद्देश्य विभिन्न भौगोलिक और कृषि-जलवायु क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के बीच आपसी सीख और अनुभव साझा करना है। समिट का विशेष फोकस सतत और पुनर्योजी (Regenerative) कृषि पर रहेगा। साथ ही उत्पादन मूल्य श्रृंखला (Production Value Chain) के सफल मॉडलों पर गहन चर्चा की जाएगी, ताकि इन्हें व्यापक स्तर पर लागू किया जा सके।

प्रतिभागियों से पोस्टर प्रजेंटेशन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें बीज और नस्ल प्रबंधन, मिट्टी, पोषक तत्व और जल प्रबंधन, कीट, खरपतवार और रोग प्रबंधन, फसल कटाई, नुकसान और अवशेष प्रबंधन, पशुधन एवं मत्स्य पालन प्रबंधन जैसे विषय शामिल होंगे।

समिट में भागीदारी के लिए किसान उत्पादक संगठन (FPOs), शोध संस्थान, विश्वविद्यालय, आईसीएआर (ICAR), कृषि विज्ञान केंद्र (KVKs), विशेषज्ञ और किसान समूह, विशेषकर महिला किसान आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी https://www.foluindia.org/registration.php लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

गौरतलब है कि इस समिट का पहला संस्करण वर्ष 2024 में आयोजित किया गया था। उस समय 19 राज्यों और 4 देशों से 250 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। इसमें 81 अध्ययन और मॉडल प्रस्तुत किए गए थे, जिनमें उत्पादन, वितरण से लेकर पोषण तक के विषय शामिल थे। इस वर्ष भी आयोजन से यही अपेक्षा है कि यह मंच सतत कृषि और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में नयी दिशा प्रदान करेगा

YuvaSahakar Desk