Trending News

टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कहा- ऐसा करने का सरकार के पास अधिकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला, अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट, टिन्नू यादव से हुई लंबी पूछताछ नाइजर में बड़ा हमला, राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 जवानों की मौत यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे AI और रोबोटिक्स, IIT कानपुर 900 शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश, बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी चारधाम यात्रा में अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ईपीएफ पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाताधारक होंगे लाभान्वित टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कहा- ऐसा करने का सरकार के पास अधिकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला, अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट, टिन्नू यादव से हुई लंबी पूछताछ नाइजर में बड़ा हमला, राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 जवानों की मौत यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे AI और रोबोटिक्स, IIT कानपुर 900 शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश, बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी चारधाम यात्रा में अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ईपीएफ पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाताधारक होंगे लाभान्वित

Kribhco चेयरमैन के लिए नहीं होगा चुनाव, ऐसे बनेंगे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

नवनियुक्त 11 डायरेक्टर्स में से किसी एक को ही आम सहमति से चेयरमैन चुना जाएगा, जबकि Kribhco के मौजूदा अध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव को वाइस चेयरमैन बनाए जाने की पूरी संभावना है।

Published: 15:33pm, 02 Sep 2025

देश की दूसरी सबसे बड़ी फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव Kribhco के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चुनाव नतीजे करीब सात महीने के लंबे इंतजार के बाद घोषित हो गए। इसी के साथ कोऑपरेटिव इलेक्शन अथॉरिटी (CEA) ने ऑफिस बियरर्स के चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी। चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव के लिए 15 सितंबर का दिन तय किया गया है। कृभको के नवनियुक्त 11 डायरेक्टर इनका चुनाव करेंगे।

Kribhco के उच्च पदस्थ सूत्रों ने ‘युवा सहकार’ को बताया कि इस बार मतदान के जरिये चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चुनाव नहीं होगा। इसकी जगह आम सहमति से इन पदों के लिए चुने जाएंगे। नवनियुक्त 11 डायरेक्टर्स में से किसी एक को ही आम सहमति से चेयरमैन चुना जाएगा, जबकि Kribhco के मौजूदा अध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव को वाइस चेयरमैन बनाए जाने की पूरी संभावना है।

डॉ. यादव करीब 20 वर्ष से Kribhco के चेयरमैन हैं। उनके नेतृत्व में इस फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव को नई दिशा मिली है। नए कानून के मुताबिक किसी भी कोऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन लगातार दो टर्म से ज्यादा इस पद पर नहीं चुने जा सकते हैं, लेकिन डायरेक्टर और अन्य पदों के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए वह चेयरमैन पद की दौड़ से बाहर हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि उन्हें सर्वसम्मति से वाइस चेयरमैन बनाया जाएगा।

YuvaSahakar Desk