Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

Hockey Asia Cup: अनुर के हैट्रिक सहित 5 गोल से चीनी ताइपे को 15-0 से हरा मलयेशिया पूल बी में शीर्ष पर

मलयेशिया ने चीनी ताइपे को 15-0 से हराकर एशिया कप में सबसे बड़ी जीत दर्ज की और सुपर 4 में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि दक्षिण कोरिया ने बांग्लादेश को 5-1 से हराकर दूसरा स्थान पाया तथा दोनों ने अगले राउंड में जगह बनाई.

स्ट्राइकर अखिमुल्लाह अनुर के पांच, अशरान हमसानी के चार तथा सुमंत्री नूरफायक की हैट्रिक की बदौलत मलयेशिया ने सबसे कमजोर चीनी ताइपे को 12वें पुरुष हॉकी एशिया कप में पूल बी में आखिरी मैच में सोमवार को 15-0 से हरा कर मौजूदा टूर्नामेंट की सबसे बड़ी और लगातार तीसरी जीत के साथ कुल नौ अंक लेकर शीर्ष पर रहकर सुपर 4 में स्थान पा लिया।

जेता मलयेशिया की ओर से आइमन रोजमी, एंडी वलिफायन, अबुलकमल अजराय ने भी एक गोल दागा। मलयेशिया को दो पेनल्टी स्ट्रोक मिले और इनमें मात्र एक पर अखिमुल्लाह अनुर ने गोल किया। मलयेशिया ने मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे बड़ी जीत दर्ज कर 15 में 14 मैदानी गोल किए और एक गोल पेनल्टी स्ट्रोक पर किया। मलयेशिया को मैच में तीन और चीनी ताइपे को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन कोई भी टीम इस पर गोल नहीं कर पाई।

स्ट्राइकर डेन सन के एक मैदानी और पेनल्टी कॉर्नर सहित दागे दो तथा सियोंगवू ली, सियोंग हो तथा आखिरी क्षण में मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर जिहुन यांग के एक-एक गोल की बदौलत दक्षिण कोरिया ने बांग्लादेश को 12वें पुरुष हॉकी एशिया कप में 5-1 हराकर पूल बी में तीन मैचों से छह अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहकर सुपर 4 में स्थान बना लिया।

पराजित बांग्लादेश की ओर से इकलौता गोल शाहनुर ने दागा। दोनों टीमों को तीन-तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले और दोनों ने ही एक-एक को गोल में बदला। मैच में शुरू 22वें मिनट में ही 4-1 की बढ़त हासिल कर ली। दक्षिण कोरिया ने शुरू के 22वें मिनट में ही चार गोल दाग कर बढ़त ले ली थी लेकिन इसके ठीक बाद बांग्लादेश ने एक गोल किया और मैच खत्म होने से मात्र एक सेकंड पहले जिहुन यांग ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदल कर दक्षिण कोरिया को जीत दिलाई।

दक्षिण कोरिया अपने पूल के सबसे अहम मैच में बढ़त लेने के बाद मलयेशिया से 1-4 से हार गई थी। दक्षिण कोरिया ने तीन मैचों में दो जीत के साथ छह अंक हासिल करने के साथ 13 गोल किए और पांच गोल खाए और उसका गोल अंतर +8 रहा

YuvaSahakar Desk