Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

बिहार की सब्ज़ियाँ पहुँची इंटरनेशनल मार्केट में

बिहार राज्य सब्ज़ी प्रसंस्करण एवं विपणन योजना के तहत राज्यभर के 527 प्रखंड स्तरीय समितियों से 49,000 से अधिक किसान जुड़े हैं।

Published: 15:27pm, 25 Aug 2025

बिहार की सब्ज़ियों ने वैश्विक बाजार में प्रवेश कर लिया है। हाल ही में 1,500 किलो सब्ज़ियों की पहली खेप दुबई के लुलु मॉल भेजी गई, जिसे परीक्षण के तौर पर भेजा गया था। इसकी सफलता से उत्साहित होकर सहकारिता विभाग अब नेपाल और सिंगापुर को भी निर्यात शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके।

‘तरकारी’ ब्रांड से मिल रही पहचान

सहकारिताओं के माध्यम से ‘तरकारी’ ब्रांड के तहत शहरों में ताज़ी सब्ज़ियाँ उचित दाम पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब तक हरित, तिरहुत और मिथिला यूनियनों ने 1.04 लाख मीट्रिक टन सब्ज़ियाँ बेची हैं, जिससे 178 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। किसानों की सुविधा के लिए एक तरकारी मोबाइल ऐप भी शुरू किया गया है, जिससे वे ऑर्डर की जानकारी आसानी से ट्रैक कर पा रहे हैं।

49 हज़ार से अधिक किसान जुड़े

बिहार राज्य सब्ज़ी प्रसंस्करण एवं विपणन योजना के तहत राज्यभर के 527 प्रखंड स्तरीय समितियों से 49,000 से अधिक किसान जुड़े हैं। इन्हें वेजफेड (Vegfed) के ज़रिए बेहतर बाज़ार, कोल्ड स्टोरेज और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

Diksha