Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

भूटानी ने IFFCO-TOKIO के सहकारी समितियों के ऑनबोर्डिंग की समीक्षा की

नई दिल्ली में मंगलवार को केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक अटल अक्षय ऊर्जा भवन में हुई, जिसमें IFFCO-TOKIO द्वारा सहकारी समितियों को जोड़ने (ऑनबोर्डिंग) और अपने व्यापार विस्तार की रणनीतियों पर चर्चा हुई।

Published: 17:17pm, 20 Aug 2025

नई दिल्ली में मंगलवार को केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक अटल अक्षय ऊर्जा भवन में हुई, जिसमें IFFCO-TOKIO द्वारा सहकारी समितियों को जोड़ने (ऑनबोर्डिंग) और अपने व्यापार विस्तार की रणनीतियों पर चर्चा हुई।

बैठक में सहकारी समितियों तक बीमा सेवाओं को और मजबूत करने, कवरेज बढ़ाने और कंपनी की भविष्य की योजनाओं को मंत्रालय के व्यापक लक्ष्यों से जोड़ने पर फोकस किया गया।

डॉ. भूतानी ने कहा कि बीमा समाधान सहकारी सदस्यों को सुरक्षा देने और जमीनी स्तर पर वित्तीय मजबूती बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस बैठक में सहकारिता मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव पंकज कुमार बंसल, संयुक्त सचिव रमन कुमार, IFFCO के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल, संयुक्त प्रबंध निदेशक एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी राकेश कपूर, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और सहकारी क्षेत्र के अन्य प्रमुख हितधारक शामिल हुए।

YuvaSahakar Desk