Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

शुभमन में हमने देखे नेतृत्व के गुण, यशस्वी और श्रेयस को करना होगा इंतजार: आगरकर

टी20 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा में शुभमन गिल को उपकप्तान और सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करेंगे। यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर को टीम में जगह नहीं मिली, जबकि जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई। यह टूर्नामेंट भारत के लिए अगले टी20 विश्व कप की तैयारी का महत्वपूर्ण कदम है।

भारतीय टीम की यूएई में 9 सितंबर से शुरू होने वाले टी20 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए की गई घोषणा से साफ है कि अभिषेक शर्मा और संजू शर्मा पारी का आगाज करेंगे, जबकि अक्षर पटेल की बजाय उपकप्तान नियुक्त किए गए शुभमन गिल और कप्तान सूर्य कुमार यादव शीर्ष क्रम में खेलेंगे। मुख्य चयनकर्ता अजित आगरकर ने कहा, ‘हम शुभमन गिल में साफ तौर पर नेतृत्व के गुण देखते हैं और इंग्लैंड में उनका प्रदर्शन हमारी उम्मीदों से भी बेहतर रहा। कप्तान के रूप में दबाव में ऐसा प्रदर्शन वाकई शानदार है। जहां तक यशस्वी के टीम में जगह न पाने की बात है तो मैं कहूंगा कि वह बस बदकिस्मत रहे।’

अजित आगरकर ने कहा, ‘हमने अभिषेक शर्मा को टीम में लिया है, जिन्होंने पिछले एक बरस से बल्ले से दमदार प्रदर्शन करने के साथ वह गेंदबाजी भी कर लेते हैं। ऐसे में किसी को तो बाहर रहना पड़ा और यशस्वी को अब अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा। रही बात श्रेयस अय्यर को टीम में जगह न देने की, तो बताएं कि वह किसकी जगह टीम में आ सकते थे। न तो श्रेयस की गलती है, न तो हमारी। आप फिलहाल केवल 15 खिलाड़ियों की ही टीम चुन सकते थे और ऐसे में श्रेयस को इंतजार करना पड़ेगा।‘

हमारे लिए खुद को आंकने के लिए यह अच्छा टूर्नामेंट: सूर्य

भारत के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने टी20 एशिया कप के लिए टीम के चयन के बाद कहा, ‘शुभमन गिल अंतिम बार भारत के लिए टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में टी20 विश्व कप के बाद तब खेले थे, जब टीम श्रीलंका गई थी और वह तब उपकप्तान थे। इसके बाद वे टेस्ट सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी खेलने में व्यस्त हो गए और उन्हें टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अब शुभमन गिल हमारी टी20 टीम में हैं। हम उन्हें टीम में शामिल कर खुश हैं।’

सूर्य कुमार यादव ने ने कहा कि हम 2024 में टी20 विश्व कप जीतने के बाद पहला बड़ा टूर्नामेंट खेल रहे हैं। हमने टी20 विश्व कप के बाद तीन चार द्विपक्षीय टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज ही खेली हैं। हमारे लिए खुद को आंकने के लिए यह अच्छा टूर्नामेंट है। इसके बाद हमें अगले साल टी20 विश्व कप में अपने पहले मैच से पूर्व लगभग 20-22 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने हैं। ऐसे में मेरा मानना है कि हमारी यात्रा टी20 एशिया कप से ही शुरू होगी।

YuvaSahakar Desk