Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

तेलंगाना राज्य सहकारी बैंक का लाभ 63% से अधिक बढ़ा

बैंक का कुल व्यापार कारोबार 20,955.51 करोड़ रुपये से बढ़कर 24,971.95 करोड़ रुपये हो गया, जो बैंक की बढ़ती पहुंच और ग्राहक आधार को दर्शाता है।

Published: 14:56pm, 05 Aug 2025

तेलंगाना स्टेट कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड (TSCAB) ने वित्त वर्ष 2024-25 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन किया है। बैंक का शुद्ध लाभ (कर पूर्व) 63% से अधिक की वृद्धि के साथ 70.95 करोड़ रुपये से बढ़कर 115.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

ऋण वितरण में बड़ी बढ़ोतरी

बैंक के ऋण और अग्रिम पोर्टफोलियो में 31% की तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो 12,974.77 करोड़ रुपये से बढ़कर 16,975.69 करोड़ रुपये हो गया। इससे बैंक की क्रेडिट गतिविधियों में मजबूती आई है।

कुल कारोबार में इजाफा

बैंक का कुल व्यापार कारोबार 20,955.51 करोड़ रुपये से बढ़कर 24,971.95 करोड़ रुपये हो गया, जो बैंक की बढ़ती पहुंच और ग्राहक आधार को दर्शाता है।

जमा और उधारी में हलचल

बैंक की जमाओं में मामूली वृद्धि हुई है, 7,980.74 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,996.26 करोड़ रुपये तक। वहीं, उधारी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है, 8,888.35 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,289.46 करोड़ रुपये, जिससे यह स्पष्ट होता है कि बैंक ने ऋण विस्तार को समर्थन देने के लिए रणनीतिक रूप से फंड जुटाया है।

बैंक की सकल एनपीए

बैंक की सकल एनपीए बेहद कम रही, 9.90 करोड़ रुपये से मामूली बढ़कर 10.75 करोड़ रुपये। सकल एनपीए अनुपात घटकर सिर्फ 0.06% रह गया, जो निवेशकों का भरोसा मजबूत करता है। लगातार एक और वर्ष के लिए नेट एनपीए शून्य रहा।

पूंजीगत आधार में मजबूती

बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (CRAR) 10.15% रहा, जो नियामकीय आवश्यकता से ऊपर है, हालांकि पिछले वर्ष के 10.18% से थोड़ा कम है। वहीं, अपनी स्वंय की निधि 1,263.42 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,624.04 करोड़ रुपये हो गए हैं और नेटवर्थ 1,243.38 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,358.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। अंश पूंजी भी 379.72 करोड़ रुपये से बढ़कर 412.10 करोड़ रुपये हो गई।

गोल्ड लोन में तेजी

बैंक के गोल्ड लोन पोर्टफोलियो में भी तेज बढ़ोतरी देखी गई -1,070.43 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,498.76 करोड़ रुपये, जिससे बैंक की खुदरा ऋण क्षेत्र में मजबूती का संकेत मिलता है।

CASA और CD अनुपात

बैंक का CASA अनुपात थोड़ा घटकर 14.88% से 13.64% हो गया, जबकि CD अनुपात 162.58% से बढ़कर 212.30% हो गया। ये आंकड़े बैंक की रणनीतिक ऋण योजना और व्यवसाय विस्तार की ओर इशारा करते हैं।

तेलंगाना स्टेट कोपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड भारत में एक अग्रणी सहकारी बैंकिंग संस्थान के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत कर रहा है।

Diksha

Recent Post