Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

म्हात्रे ऑस्ट्रेलिया जाने वाली भारत Under-19 क्रिकेट टीम के कप्तान, विहान उपकप्तान

भारत की अंडर 19 टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहला वन डे मैच 21 सितंबर को, दूसरा वन डे मैच 24 सितंबर को और तीसरा व आखिरी वन डे मैच 26 सितंबर को इयान हीली स्टेडियम, नॉर्थ में खेलेगी।

मुंबई के सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत की Under-19 टीम ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन वन डे क्रिकेट मैचों के साथ दो चार चार दिन के यूथ टेस्ट मैच खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी। मात्र 14 बरस की उम्र में आइपीएल में शतक जड़ धमाल मचाने के बाद अभी हाल ही में भारत अंडर 19 टीम के इंग्लैंड दौरे पर भी दमदार प्रदर्शन करने वाले बिहार के वैभव सूर्यवंशी भी टीम में होंगे जबकि पंजाब के विहान मल्होत्रा को 17 सदस्यीय टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

भारत की अंडर 19 टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहला वन डे मैच 21 सितंबर को, दूसरा वन डे मैच 24 सितंबर को और तीसरा व आखिरी वन डे मैच 26 सितंबर को इयान हीली स्टेडियम, नॉर्थ में खेलेगी। भारत अंडर 19 टीम इसके बाद ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के खिलाफ पहला यूथ टेस्ट 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक और दूसरा व आखिरी यूथ टेस्ट में 7 से 10 अक्टूबर तक खेलेगी।

भारत अंडर 19 टीम अभी हाल ही में इंग्लैंड का कामयाब दौरा कर स्वदेश लौटी है। आयुष म्हात्रे की अगुआई में इंग्लैंड का दौरा करने वाली भारत अंडर 19 टीम के सदस्य रहे मौल्यराज सिंह चावड़ा, युद्धजीत गुहा (अब स्टैंडबाय), प्रणव राघवेंद्र व मोहम्मद इनान को अब ऑस्ट्रेलिया दौरे लिए टीम मे जगह नहीं दी  गई है। म्हात्रे इंग्लैड अंडर 19 के
खिलाफ ड्रॉ रही यूथ टेस्ट सीरीज में शतक सहित 340 रन बना रन बनाने में शीर्ष पर रहे थे लेकिन इसमें वैभव रघुवंशी नकाम रहे थे।

भारत अंडर 19 टीम ने पांच वन डे मैचों की ये सीरीज 3-2 से जीती थी और इसमें वैभव सूर्यवंशी ने पांच पारियों में एक तूफानी शतक सहित सबसे ज्यादा 355 रन बनाए थे। जबकि तेज गेंदबाज आर एस अंबरीश ने यूथ टेस्ट मे रफ्तार के साथ धार दिखा छह विकेट चटकाए थे।

भारत की ऑस्ट्रेलिया में जाने वाली अंडर 19 टीम में विकेटकीपर बल्लबाज हरवंश सिंह पंगालिया और ऑफ स्पिनर अनमोल जीत सिंह को शामिल किया गया है जबकि नमन पुषपक अेर डी दीपेश ने भी टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गुहा, लक्ष्मण, अलंकृत रपवेल और अर्णव बग्गा भारत अंडर 19 टीम में स्टैंडबाय होंगे

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारत अंडर 19 क्रिकेट टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभ।व सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू(विकटकीपर), हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), आर एस अंबरीश, कनिष्क चौहान, नमन पुष्पक,हेनिल पटेल, डी दीपेश, किशन कुमार, अनमोलजीत सिंह, खिलन पटेल, उद्धव मोहन, अमन चौहान।

स्टैंड बाय : युद्धजीत गुहा, लक्ष्मण, बी के किशोार, अलंकृत रपोले, अर्णव बग्गा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post