Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

कप्तान हम्जा के शतक से इंग्लैंड Under-19 ने भारत के खिलाफ पहला यूथ टेस्ट ड्रॉ कराया

इंग्लैंड के राल्फ अल्बर्ट (9 रन, 37 गेंद, एक चौका) और जेक होम  (7 रन, 1 चौका, 36 गेंद) ने 11.5 ओवर तक डटकर खेले और इंग्लैंड अंडर 19 टीम यह यूथ टेस्ट ड्रॉ कराने में कामयाब रही।

कप्तान हम्जा शेख के शतक की बदौलत इंग्लैंड Under 19 ने बेकनहेम में जीत के लिए भारत द्वारा  रखे 350 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे व अंतिम दिन अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 270 रन ही बना पाई और पहला यूथ क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे व अंतिम दिन मंगलवार रात ड्रॉ पर समाप्त हो गया।

विहान मल्होत्रा के 63 और निचले क्रम में आरएस अंबरीश के  53 रन की बदौलत पहली पारी में 101 रन की बढ़त हासिल करने वाली भारत ने अपनी दूसरी पारी में 248 रन बना कर इंग्लैंड के सामने जीत के लिए दूसरी पारी में 350 रन कर लक्ष्य रखा। भारत की दूसरी पारी में इंग्लैंड  के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के बेटे आर्ची वान ने इंग्लैंड के लिए 84 रन देकर छह विकेट चटकाए।

इंग्लैंड की टीम ने जीत के लिए 350 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में आर्ची वॉन (3 रन, 10 गेंद),  जेडन डेनलृ(19 रन,  26 गेंद, दो चौके), रॉकी फ्लिंटॉफ (11 रन, 10 गेंद, दो चौके) के रूप में तीन विकेट मात्र 63 रन पर खो दिए। इसके बाद कप्तान हम्जा शेख (112 रन, 140 गेंद, 2 छक्के, 11 चौके)  व बेन मेज (51 रन, 82 गेंद, तीन चौके) ने चौथे विकेट के लिए 119 रन जोड़ इंग्लैंड की जीत की उम्मीद जगाई, लेकिन अंबरीश ने विकेटकीपर कुंडू के हाथों मेज को कैच करा इस भागीदारी को तोड़ा।

हम्जा इसके बाद विकेटकीपर थॉमस रेव (50 रन, 35 गेंद, 8 चौके) के साथ पांचवें विकेट के लिए 62 रन जोड़ने के बाद रनआउट हो गए। इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 243 रन हो गया और स्कोर में तीन रन और जुड़े थे कि एकांश सिंह (1) रनआउट हो गए। विहान मल्होत्रा ने रेव को आउट राहुल कुमार के हाथों कैच करा इंग्लैंड 19 का का स्कोर सात विकेट 258 रन कर दिया तो भारत अंडर 19 को जीत की आहट महसूस हुई। राल्फ अल्बर्ट (9 रन, 37 गेंद, एक चौका) और जेक होम  (7 रन, 1 चौका, 36 गेंद) ने 11.5 ओवर तक डटकर खेले और इंग्लैंड अंडर 19 टीम यह यूथ टेस्ट ड्रॉ कराने में कामयाब रही।

इससे पहले भारत अंडर 19 ने चौथे व अंतिम दिन अपनी दूसरी पारी आगे शुरू की तो उसकी कु़ल बढ़त 229 की थी और दूसरी पारी में उसके सात विकेट बाकी थे, तब विहान मल्होत्रा 34 और अभिज्ञान कुंडू बिना कोई रन बनाए क्रीज पर थे। विहान मल्होत्रा ने सुबह 15 मिनट के भीतर आर्ची वान की गेंद पर कवर ड्राइव कर चौका जड़ अपना अर्द्धशतक पूरा किया, लेकिन वह अलेक्स ग्रीन की गेंद को रक्षात्मक ढंग से खेलने की कोशिश में विकेटकीपर रेव को कैच थमा बैठे फिर बारिश के चलते आधा घंटा खेल रुका रहा।

आर्ची वॉन ने मोहम्मद इनान(5) को बोल्ड किया और पटेल को फ्लिंटॉफ के हाथों कैच करा वॉन ने पारी का पांचवां विकेट चटकाया और लंच के समय भारत अंडर 19 टीम का दसरी पारी में स्काशर आठविकेट पर 209 हो गया, दीपेश देवेंद्रन (4) तेज गेंदबाजज वॉन का अगला शिकार बने। अंबरीश ने वॉन को निशान बनाया और उनके एक आशवर मशं 12 रन बना कर अपना अर्द्धशतक पूरा किया।

YuvaSahakar Desk