Trending News

पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव

Operation Sindoor: भारत ने लगातार दूसरे दिन की बड़ी कार्रवाई, लाहौर में पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम को किया तबाह

भारत ने दूसरे चरण की कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के लाहौर सहित कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। भारतीय सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम और पाकिस्तानी रडार स्टेशनों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। भारत के इन लक्षित हमलों में पाकिस्तानी मिसाइल लांचरों को भी भारी क्षति पहुंची है।

Published: 15:22pm, 08 May 2025

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत लगातार दूसरे दिन पाकिस्तान के सैन्य ढांचे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लाहौर सहित कई संवेदनशील स्थानों पर लक्षित हमले किए। इस सैन्य ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम और रडार नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई भारत की आतंकवाद के प्रति ‘शून्य सहनशीलता’ की नीति को दर्शाती है।

पाकिस्तान द्वारा बदले की भावना से भारत के 15 प्रमुख शहरों—अवंतिपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलौदी, उत्तर लाई और भुज—पर हमले की साजिश रची गई थी। भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को तैनात कर इन सभी प्रयासों को विफल कर दिया।

यह पहला अवसर था जब भारत ने S-400 मिसाइल प्रणाली का सफलतापूर्वक संचालन किया, जिससे पाकिस्तान के हवाई हमलों को रोकते हुए प्रभावशाली जवाबी कार्रवाई की गई। भारतीय सेना की इस कार्रवाई में पाकिस्तान के मिसाइल लांचरों को भी भारी क्षति पहुंची है।

भारत ने पाकिस्तान के लाहौर सहित कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत लगातार दूसरे दिन पाकिस्तान पर हमला बोला। भारत ने बड़ा एक्शन लेते हुए लाहौर के एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह से तबाह कर दिया। भारत ने पाकिस्तानी रडार को भी पूरी तरह तहस नहस कर दिया।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, S-400 सिस्टम का यह पहला युद्धक उपयोग था, जिसने पाकिस्तान के मंसूबों को ध्वस्त किया। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक में बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं और यह अभियान अभी जारी है। उन्होंने कहा, “भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन उकसावे का जवाब देने में सक्षम है।” सभी दलों ने इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

YuvaSahakar Desk