Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

तमिलनाडु स्टेट कोऑपरेटिव बैंक का कारोबार 41,000 करोड़ रुपये के पार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों का भी बेहतर प्रदर्शन   

तमिलनाडु स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (TNSCB) ने  वित्त वर्ष 2024-25 में शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान बैंक का कारोबार 41,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। इस वित्त वर्ष में टीएनएससीबी की कुल जमा राशि 12,220.63 करोड़ रुपये रही है, जबकि बैंक ने 29,547.26 करोड़ रुपये का कर्ज (अग्रिम) दिया है।

Published: 15:11pm, 16 Apr 2025

तमिलनाडु स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (TNSCB) ने  वित्त वर्ष 2024-25 में शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान बैंक का कारोबार 41,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। इस वित्त वर्ष में टीएनएससीबी की कुल जमा राशि 12,220.63 करोड़ रुपये रही है, जबकि बैंक ने 29,547.26 करोड़ रुपये का कर्ज (अग्रिम) दिया है। इससे इसका कुल कारोबार 41,767.89 करोड़ रुपये हो गया।

इस दौरान राज्य के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों (DCCB)  का भी वित्तीय प्रदर्शन बेहतर रहा है। तिरुचिरापल्ली जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने कारोबार के मामले में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसका कुल  कारोबार 9,278.15 करोड़ रुपये रहा। जबकि सलेम डीसीसीबी दूसरे स्थान पर रहा, जिसने 9,173.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया। कांचीपुरम डीसीसीबी ने तीसरा स्थान हासिल किया है जिसका कारोबार 6,963.73 करोड़ रुपये रहा।

जहां तक मुनाफा कमाने की बात है तो विल्लुपुरम डीसीसीबी तमिलनाडु के 23 डीसीसीबी में सबसे आगे रहा जिसने 56.43 करोड़ रुपये का सकल मुनाफा कमाया। चेन्नई DCCB  50.35 करोड़ रुपये मुनाफे के साथ दूसरे स्थान पर रहा और रामानंद DCCB 37. 82 करोड़ रुपये के सकल लाभ के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

टीएनएससीबी और 23 डीसीसीबी तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था में सहकारी बैंकिंग की भूमिका मजबूत कर रहे हैं। 2024-25 में इनकी कुल जमा राशि 55,404 करोड़ रुपये थी, जबकि अग्रिम (कर्ज) राशि 89,828 करोड़ रुपये रही। इनका कारोबार 1,45,233 करोड़ रुपये का हो गया।

YuvaSahakar Team

Recent Post