Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

शहरी सहकारी बैंकों के लिए विकसित होगा कॉमन आईटी प्लेटफॉर्मः आशीष भूटानी

डॉ. भूटानी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों, राज्य के सहकारी यूनियन/फेडरेशन के प्रमुखों, नाबार्ड के राज्य प्रमुख, एनडीडीबी, एफसीआई और अन्य सहकारी हितधारकों के साथ सहकारिता क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। इस बैठक में उन्होंने सहकारी समितियों के कार्यक्षेत्र के विस्तार के लिए नवीन तकनीकों के उपयोग और वित्तीय एवं मानव संसाधनों की समुचित उपलब्धता पर जोर दिया।

Published: 15:34pm, 24 Mar 2025

केंद्रीय सहकारिता सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने कहा है कि ग्रामीण और शहरी सहकारी बैंकों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। शहरी सहकारी बैंकों में पारदर्शिता बढ़ाने, जवाबदेही सुनिश्चित करने और प्रतिस्पर्धी ग्राहक सेवाएं प्रदान करने के लिए एक कॉमन आईटी प्लेटफॉर्म विकसित किया जाएगा। इसका संचालन शहरी सहकारी बैंकों का अंब्रैला संगठन राष्ट्रीय शहरी सहकारी वित्त और विकास निगम (NUCFDC) करेगा। इसी प्रकार, ग्रामीण सहकारी बैंकों के लिए शेयर्ड आईटी एंटिटी बनाने का कार्य प्रगति पर है।

डॉ. भूटानी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों, राज्य के सहकारी यूनियन/फेडरेशन के प्रमुखों, नाबार्ड के राज्य प्रमुख, एनडीडीबी, एफसीआई और अन्य सहकारी हितधारकों के साथ सहकारिता क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। इस बैठक में उन्होंने सहकारी समितियों के कार्यक्षेत्र के विस्तार के लिए नवीन तकनीकों के उपयोग और वित्तीय एवं मानव संसाधनों की समुचित उपलब्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां अब नए स्वरूप में कार्य कर रही हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर हैं।

cooperative secretary Ashish Bhutani

बैठक में डॉ. भूटानी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां समितियां नहीं हैं, वहां नई बहुउद्देशीय समितियां बनाई जाएं और अधिक से अधिक नए लोगों को इनसे जोड़ा जाए। उन्होंने ग्रामीण स्तर की सभी सहकारी समितियों को बहुउद्देशीय बनाने और उनके सदस्यों को सशक्त करने के लिए RuPay KCC के वितरण पर विशेष बल दिया। साथ ही, उन्होंने समितियों के सदस्यों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने, उनकी समस्याओं को हल करने और उन्हें राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने किसानों की उपज के सुरक्षित भंडारण के लिए उपयुक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की आवश्यकता भी जताई।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव सौरभ बाबू ने विभागीय कार्यों की जानकारी दी और अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत आयोजित कार्यक्रमों- ‘रन फॉर को-ऑपरेशन’ मैराथन और प्रयागराज महाकुंभ-2025 की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस बैठक में केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव सिद्धार्थ जैन, डायरेक्टर डॉ. मुकेश कुमार सहित राज्य के अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

YuvaSahakar Team

Recent Post