Trending News

हैमिल्टन में लगातार हो रही बारिश के चलते भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द हुआ मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता 1969 में 8 गांवों से शुरू हुई बनास डेयरी आज 8 राज्यों में कारोबार के साथ एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था बनकर उभरी वायु सेना में ऑफिसर बनने का मौका, AFCAT 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से करें अप्लाई बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए अमूल मॉडल अपनाने और मिल्क वीटा के विस्तार पर जोर दिया तेलंगाना एपेक्स बैंक RuPay Select Debit Card लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य सहकारी बैंक बना, ग्राहकों को मिलेंगी प्रीमियम बैंकिंग और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं आंध्र प्रदेश में PACS चुनाव की तैयारियां शुरू, सरकार ने 2026 के अंत तक सहकारी समितियों के चुनाव कराने के निर्देश दिए हैमिल्टन में लगातार हो रही बारिश के चलते भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द हुआ मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता 1969 में 8 गांवों से शुरू हुई बनास डेयरी आज 8 राज्यों में कारोबार के साथ एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था बनकर उभरी वायु सेना में ऑफिसर बनने का मौका, AFCAT 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से करें अप्लाई बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए अमूल मॉडल अपनाने और मिल्क वीटा के विस्तार पर जोर दिया तेलंगाना एपेक्स बैंक RuPay Select Debit Card लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य सहकारी बैंक बना, ग्राहकों को मिलेंगी प्रीमियम बैंकिंग और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं आंध्र प्रदेश में PACS चुनाव की तैयारियां शुरू, सरकार ने 2026 के अंत तक सहकारी समितियों के चुनाव कराने के निर्देश दिए

UPSSSC Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 1784 पदों पर भर्ती शुरू

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है

Published: 11:24am, 10 Nov 2026

उत्तर प्रदेश में 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने इंटरमीडिएट स्तर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1784 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आयोग के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करने का अवसर भी दिया जाएगा। अभ्यर्थी 8 दिसंबर तक अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करें।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) का स्कोरकार्ड होना चाहिए। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र होंगे।

कितनी होनी चाहिए आयु?

UPSSSC भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जा सकती है।

कैसे होगा आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद Candidate Registration सेक्शन में जाकर अपनी आवश्यक जानकारी, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा। भविष्य में जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है।

कैसा होगा परीक्षा पैटर्न?

लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। प्रश्न भारतीय इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन, भारत और विश्व का भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाओं से संबंधित होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर है।

YuvaSahakar Desk