Trending News

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह AQI 400 पार 15 साल की तान्वी ने यूथ ओलंपिक में रचा इतिहास, बैडमिंटन में जीता सिल्वर UPSC मेंस रिजल्ट जारी, 13,343 में से 2,526 उम्‍मीदवार पास अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (ICA) और मॉन्ट्रियल स्थित IICADD ने वैश्विक स्तर पर सहकारी शोध एवं ज्ञान संसाधनों को साझा करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए RBI ने UCBs के लिए PSL नियमों का मसौदा प्रस्तावित किया, 60% लक्ष्य बरकरार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह AQI 400 पार 15 साल की तान्वी ने यूथ ओलंपिक में रचा इतिहास, बैडमिंटन में जीता सिल्वर UPSC मेंस रिजल्ट जारी, 13,343 में से 2,526 उम्‍मीदवार पास अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (ICA) और मॉन्ट्रियल स्थित IICADD ने वैश्विक स्तर पर सहकारी शोध एवं ज्ञान संसाधनों को साझा करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए RBI ने UCBs के लिए PSL नियमों का मसौदा प्रस्तावित किया, 60% लक्ष्य बरकरार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास

भारत अब न्यूजीलैंड से तीसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच भी जीत सीरीज अपने नाम करने उतरेगा

सीम गेंदबाज काम्बोज व अर्शदीप साबित हो सकते हैं भारत की तुरुप के इक्के। विराट व केएल राहुल का रंग में होना भारत के लिए अच्छा संकेत। मंगलवार को बारिश बराबर खेल में बाधा डाल सकती है।

नई दिल्ली। शुभमन गिल की अगुआई में भारत अब न्यूजीलैंड से हैमिल्टन की सीम गेंदबाजों के लिए मददगार पर पिच पर भी मंगलवार को तीसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच भी जीत कर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए पांच मैचों की सीरीज में 3-0  की निर्णायक बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम करने उतरेगा। ऑकलैंड और वेलिंगटन की पिच की तरह हैमिल्टन की पिच भी सीम गेंदबाजों का दबदबा रहने की उम्मीद है। ऐसे में भारत के सीम गेंदबाज अंशुल काम्बोज के साथ सीम और स्विंग के उस्ताद बाएं हाथ के अर्शदीप सिंह न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। अनुभवी विराट कोहली, केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल का रंग में होना भारत के लिए अच्छा संकेत है।

भारत ने अपने पिछले पांच में से चार वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने मात्र दो मैच ही जीते है। भारत के तीसरे वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच में दूसरे मैच में जीतने वाली एकादश के साथ उतरते की उम्मीद है। न्यूजीलैंड ने इससे पहले अपने घर में पिछली 11 द्विपक्षीय वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज जीती है। इससे पहले न्यूजीलैंड को अपने घर में 2019 में वन डे अंतर्राष्ट्रीय सीरीज में ही हार झेलनी पड़ी थी।

बारिश के कारण और सिडॉन पार्क के ग्राउंड स्टाफ को पिच का तैयार करने के महज आधा दिन ही मिल पाया और बारिश के आने के चलते भारत को हैमिल्टन में इंडोर अभ्यास को मजबूर होना पड़ा। दोनों टीमों के लिए एक परेशान करने वाली खबर यह है कि मंगलवार को भी बारिश बराबर मैच में बाधा डाल सकती है। मौसम के नासाज रहने की स्थिति में टॉस जीतना मैच के नतीजे के मद्देनजर बेहद अहम हो सकता है। ऐसे में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को दिए गए लक्ष्य का पीछा करने के लिए बेशक कुछ आसान हो सकता है क्योंकि वह इसके लिए योजना बनाने की स्थिति में होती है। वेलिंगटन की पिच पर गेंद को खेल एक एक दो रन के लिए दरारों के बीच निकालना मुश्किल था और ऐसे में बल्लेबाजों ने जरा भी ढीली गेंद पर प्रहार करने के हर मौके को भुनाया।

तीसरे वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच में भारत के कप्तान शुभमन गिल और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन के बीच रोचक संघर्ष दखने को मिल सकता है। जैमिसन ने वन डे सीरीज के दूसरे मैच में ऑफ स्टंप पर पड़ कर बाहर की ओर सीम गेंद पर शुभमन गिल को आउट किया था। जैमिसन अपनी इसी तरह की गेंदबाजी से शुभमन गिल को आउट करना चाहते है।

वहीं शुभमन गिल वन डे सीरीज में बढ़िया लय में है और ज्यादातर गेंदें खेल रहे हैं और वह बेशक दुबारा जैमिसन की गेंद पर तो मंगलवार को कतई आउट नहीं चाहेंगे। शुभमन गिल तीसरे वन डे के बाद भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंप कर खुद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुट जाएंगे। भारतीय बल्लेबाजों का  मंगलवार को हैमिल्टन की जीवंत पिच पर एक और इम्तिहान हो सकता है।अगर औसत के नियम पर  यकीन करने तो इस बार टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर को जीतना चाहिए। भारत के इस मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे पर सेंटनर ने सात में से मात्र एक बार टॉस जीता है वह भी उस टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में जिसमें भारत अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर प्रयोग करना चाहता था। न्यूजीलैंड के लिए टॉस  ही इस दौरे पर मसला है।

अगले साल होने वाले आईसीसी वन डे विश्व कप के मद्देनजर भारत के खिलाफ मौजूदा वन डे सीरीज मेजबान टीम के बल्लेबाजों के लिए एक तरह ट्रायल है। न्यूजीलैंड की बड़ी चिंता है कि उसके कई शीर्ष बल्लेबाज रनों के लिए जूझते नजर आए हैं। कुछेक बल्लेबाजों को तो अन्य बल्लेबाजों के चोट के चलते बाहर होने पर भारत के खिलाफ एकादश में मौका मिल पाया है। भले ही न्यूजीलैंड इस वन डे सीरीज के अधबीच अपनी एकादश में बदलाव करता नहीं दिखाई देता हैं लेकिन सलामी बल्लेबाज विल यंग, टिम सिरफिट, हेनरी निकोलस और टॉम लैथम के मेजबान टीम की एकादश में जगह के लेकर सवालिया निशान जरूर लगा नजर आता है। भारत के सीम गेंदबाज काम्बोज,अर्शदीप और आकिब नबी की त्रिमूर्ति के सामने बड़ा स्कोर खड़ा मेजबान न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए एक चुनौती हो सकता है।भारत के गेंदबाजों को बेशक न्यूजीलैंड के नम मौसम में गेंदबाजी करना रास आया है लेकिन उसके खासतौर पर मध्यक्रम के बल्लेबाजों को जमकर अभ्यास कराया गया है। भारतीय टीम प्रबंधन इसके लिए बेशक न्यूजीलैंड का आभारी होगा क्योंकि बाकी अन्य जगहों पा वन डे क्रिकेट बेहद सपाट पिचों पर खेला जाता है कि अगले साथ दक्षिण अफ्रीका में वसंत में होने साले आईसीसी वन डे क्रिकेट विश्व कप के लिए ज्यादातर टीमें वहां बिना किसी के तैयारी ही उतरने पर मजबूर हो सकती है। भारत खासतौर पर उसके मध्यक्रम बल्लेबाजों  के हौसले मौजूदा वन डे अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के शुरू के दोनों मैच जीतने से बेशक बुलंद होने चाहिए।

मंगलवारः भारत वि न्यूजीलैंड (तीसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय, हैमिल्टन), सुबह साढ़े सात बजे से।

YuvaSahakar Team