Trending News

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह AQI 400 पार 15 साल की तान्वी ने यूथ ओलंपिक में रचा इतिहास, बैडमिंटन में जीता सिल्वर UPSC मेंस रिजल्ट जारी, 13,343 में से 2,526 उम्‍मीदवार पास अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (ICA) और मॉन्ट्रियल स्थित IICADD ने वैश्विक स्तर पर सहकारी शोध एवं ज्ञान संसाधनों को साझा करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए RBI ने UCBs के लिए PSL नियमों का मसौदा प्रस्तावित किया, 60% लक्ष्य बरकरार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह AQI 400 पार 15 साल की तान्वी ने यूथ ओलंपिक में रचा इतिहास, बैडमिंटन में जीता सिल्वर UPSC मेंस रिजल्ट जारी, 13,343 में से 2,526 उम्‍मीदवार पास अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (ICA) और मॉन्ट्रियल स्थित IICADD ने वैश्विक स्तर पर सहकारी शोध एवं ज्ञान संसाधनों को साझा करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए RBI ने UCBs के लिए PSL नियमों का मसौदा प्रस्तावित किया, 60% लक्ष्य बरकरार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास

ICAI CA फाउंडेशन सितंबर 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, हिसार की कंसिका और हैदराबाद की महक गुप्ता ने किया टॉप

ICAI की ओर से जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार, दूसरे स्थान पर अजमेर के स्पर्श खंडेलवाल और चेन्नई के जे जयंत रहे हैं। दोनों ने 359 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से AIR 2 प्राप्त की है

Published: 16:15pm, 06 Nov 2026

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट 6 नवंबर 2026 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब ICAI की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ संस्थान ने टॉपर्स की सूची भी जारी की है। इस बार हिसार की कंसिका और हैदराबाद की महक गुप्ता ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल किया है। दोनों उम्मीदवारों ने 400 में से 361 अंक प्राप्त किए हैं। उनका स्कोर 90.25 प्रतिशत है।

ICAI की ओर से जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार, दूसरे स्थान पर अजमेर के स्पर्श खंडेलवाल और चेन्नई के जे जयंत रहे हैं। दोनों ने 359 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से AIR 2 प्राप्त की है। इनका कुल प्रतिशत 89.75 रहा। वहीं, ग्वालियर की वैभवी सिंघल ने 358 अंकों के साथ AIR 3 हासिल की है। उनका कुल स्कोर 89.50 प्रतिशत रहा।

इस बार CA फाउंडेशन परीक्षा में कुल 1,04,240 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 19,736 उम्मीदवार परीक्षा पास करने में सफल रहे। इस तरह परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 18.93 दर्ज किया गया है। ICAI ने रिजल्ट के साथ उम्मीदवारों के प्रदर्शन से जुड़े आंकड़े और टॉपर्स की जानकारी भी उपलब्ध करा दी है।

रजिस्ट्रेशन और रोल नंबर से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले ICAI की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं। वहां CA Foundation September 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें। जरूरी जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा। उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

YuvaSahakar Desk