Trending News

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह AQI 400 पार 15 साल की तान्वी ने यूथ ओलंपिक में रचा इतिहास, बैडमिंटन में जीता सिल्वर UPSC मेंस रिजल्ट जारी, 13,343 में से 2,526 उम्‍मीदवार पास अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (ICA) और मॉन्ट्रियल स्थित IICADD ने वैश्विक स्तर पर सहकारी शोध एवं ज्ञान संसाधनों को साझा करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए RBI ने UCBs के लिए PSL नियमों का मसौदा प्रस्तावित किया, 60% लक्ष्य बरकरार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह AQI 400 पार 15 साल की तान्वी ने यूथ ओलंपिक में रचा इतिहास, बैडमिंटन में जीता सिल्वर UPSC मेंस रिजल्ट जारी, 13,343 में से 2,526 उम्‍मीदवार पास अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (ICA) और मॉन्ट्रियल स्थित IICADD ने वैश्विक स्तर पर सहकारी शोध एवं ज्ञान संसाधनों को साझा करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए RBI ने UCBs के लिए PSL नियमों का मसौदा प्रस्तावित किया, 60% लक्ष्य बरकरार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास

AMU इतिहास में पहली बार छात्रा बनी उपाध्यक्ष, नसरा नईम ने रचा इतिहास

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में करीब आठ साल बाद हुए छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं, अध्यक्ष पद पर मो. नौमान अशरफ ने 4,121 मतों से जीत दर्ज की, जबकि नसरा नईम उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं

Published: 13:32pm, 06 Nov 2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में करीब आठ साल बाद हुए छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर मो. नौमान अशरफ ने 4,121 मतों से जीत दर्ज की, जबकि नसरा नईम उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। खास बात यह है कि AMU छात्रसंघ के इतिहास में पहली बार किसी छात्रा ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। सचिव पद पर मोहम्मद हमदान ने 1,503 मतों से जीत दर्ज की।

गुरुवार को हुए मतदान में कुल 20,754 मतदाताओं में से 15,523 विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह मतदान प्रतिशत 74.65 रहा। मतदान के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। शाम को मतदान पूरा होने के बाद रात आठ बजे से मतगणना शुरू हुई और देर रात परिणाम घोषित किए गए।

अध्यक्ष निर्वाचित मो. नौमान अशरफ पीएचडी के विद्यार्थी हैं और बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। उपाध्यक्ष बनीं नसरा नईम बीएएलएलबी की छात्रा हैं और लखनऊ की रहने वाली हैं। वहीं सचिव पद पर विजयी मोहम्मद हमदान बीटेक के विद्यार्थी हैं।

वर्ष 2018 के बाद विश्वविद्यालय में पहली बार छात्रसंघ चुनाव आयोजित हुए हैं। लंबे अंतराल के बाद हुए इस चुनाव ने परिसर की छात्र राजनीति में नई सक्रियता दिखाई है। अब नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सामने छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने और विद्यार्थियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की चुनौती होगी।

Jitendra