Trending News

पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव

आईआईटी दिल्ली के 6 महीने के ऑनलाइन एग्रीटेक सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन शुरू

इस कार्यक्रम में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 10+2+3 या 10+2+4 पैटर्न के तहत स्नातक की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए

Published: 09:00am, 31 Oct 2026

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने छह महीने के ऑनलाइन एग्रीटेक सर्टिफिकेट प्रोग्राम 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कोर्स के माध्यम से उम्मीदवारों को कृषि क्षेत्र में तकनीक, डिजिटल प्लेटफॉर्म और डेटा के बढ़ते इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 23 फरवरी 2027 तक आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन 28 फरवरी से 21 अगस्त 2027 तक किया जाएगा। यह कोर्स आईआईटी दिल्ली के कंटिन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम (CEP) के तहत संचालित होगा।

हर रविवार होगी ऑनलाइन क्लास

आईआईटी दिल्ली का यह सर्टिफिकेट प्रोग्राम पूरी तरह ऑनलाइन होगा। इसकी कक्षाएं हर रविवार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। छह महीने के इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल, डेटा विश्लेषण और एग्रीटेक बिजनेस मॉडल की जानकारी दी जाएगी। कोर्स में लाइव लर्निंग सेशन, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और आईआईटी दिल्ली में कैंपस इमर्शन का अवसर भी शामिल है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस कार्यक्रम में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 10+2+3 या 10+2+4 पैटर्न के तहत स्नातक की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएट योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस कोर्स में शामिल होने के लिए पहले से कृषि या तकनीकी क्षेत्र का अनुभव होना अनिवार्य नहीं है। ऐसे में कृषि, तकनीक और डिजिटल क्षेत्र में रुचि रखने वाले विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

कोर्स में पढ़ाए जाएंगे ये विषय

इस छह महीने के कार्यक्रम में कुल सात मॉड्यूल शामिल हैं। इनमें कृषि प्रणाली और एग्रीटेक क्षेत्र की जानकारी, कृषि में IoT सेंसर और साइबर-फिजिकल सिस्टम, ड्रोन और रिमोट सेंसिंग, जियोस्पेशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा डिजिटल एग्रीकल्चर, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, प्लेटफॉर्म इकोसिस्टम, फसल कटाई के बाद की प्रक्रियाओं, बाजार संपर्क और एग्रीटेक बिजनेस मॉडल पर भी फोकस रहेगा। कार्यक्रम के अंत में कैपस्टोन प्रोजेक्ट भी पूरा करना होगा।

इस प्रोग्राम का समन्वय प्रोफेसर काव्या दशोरा करेंगी, जो नैनोटेक्नोलॉजी, खाद्य प्रणालियों और सतत विकास के क्षेत्र में काम करती हैं।

कितनी है आवेदन फीस?

आईआईटी दिल्ली के इस कार्यक्रम के लिए आवेदन शुल्क 1,180 रुपये निर्धारित किया गया है। यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल और नॉन-ट्रांसफरेबल है। कार्यक्रम पूरा करने वाले उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करने और न्यूनतम 50 प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखने की शर्त पूरी करनी होगी।

YuvaSahakar Desk