Trending News

पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव

हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

हरियाणा बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, बिना किसी लेट फीस के ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक चलेगी

Published: 08:00am, 31 Oct 2026

हरियाणा में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड की ओर से 29 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया। इच्छुक विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। बोर्ड ने नियमित (Regular) और निजी (Private) परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग परीक्षा शुल्क निर्धारित किया है। आवेदन के लिए अलग-अलग समयसीमा और लेट फीस का भी प्रावधान किया गया है।

रजिस्ट्रेशन की महत्वपूर्ण तारीखें

हरियाणा बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, बिना किसी लेट फीस के ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसके बाद आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा। 21 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक आवेदन करने पर 100 रुपये लेट फीस लगेगी। वहीं, 27 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक आवेदन करने वाले छात्रों को 300 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

इसके अलावा 5 दिसंबर से 8 दिसंबर 2026 तक आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 1,000 रुपये लेट फीस के साथ परीक्षा फॉर्म जमा करना होगा। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना निर्धारित समय के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की आवेदन फीस

बोर्ड ने नियमित और निजी विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग परीक्षा शुल्क निर्धारित किया है। नियमित कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को 1,150 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा, जिसमें 100 रुपये प्रैक्टिकल परीक्षा शुल्क शामिल है। वहीं, नियमित कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 1,250 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रैक्टिकल विषयों के लिए 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

निजी परीक्षार्थियों की बात करें तो कक्षा 10वीं के लिए परीक्षा शुल्क 1,200 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमें प्रैक्टिकल फीस शामिल है। जबकि कक्षा 12वीं के निजी विद्यार्थियों को 1,300 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। प्रैक्टिकल विषयों के लिए 100 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

कहां करें आवेदन?

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए विद्यार्थी BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों, फीस और तारीखों की जांच कर लेनी चाहिए।

YuvaSahakar Desk